Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिजीटल गिरफ्तारी के नाम पर किसान को धमकाकर 30 लाख रुपए ऐंठे

July 25, 2025

डिजीटल गिरफ्तारी के नाम पर किसान को धमकाकर 30 लाख रुपए ऐंठे

फतेहगढ़ साहिब: डिजीटल गिरफ्तारी की धमकी देकर एक किसान से लगभग 30 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में, फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों में फैले एक नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। प्रैस वार्ता के दौरान एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गिरोह के मास्टरमाइंड केरल निवासी अकबर अली सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 9 लाख रुपए बरामद कर ठगी के शिकार व्यक्ति को सौंप दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के 3 सदस्य अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अन्य खुलासे किए जाएंगे।

एसएसपी ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रि य है। शिकायतकर्ता हरपाल सिंह चीमा निवासी गांव लुहारी कलां, थाना खेड़ी, नौध सिंह, जिला फतेहगढ़ साहिब ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आकर बताया था कि गत 5 अप्रैल 2025 को उसके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप्प कॉल आई और अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घर पर डिजीटल गिरफ्तारी की धमकी देकर आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 30 लाख रु पए ट्रांसफर करवा लिए। एसएसपी ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 05 दिनांक 10 अप्रैल 2025 को दर्ज कर लिया गया है। 318(4), 316(2), 61(2) बीएनएस पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम जिला फतेहगढ़ साहिब में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद एसपी इन्वेस्टिगेशन राकेश यादव, डीएसपी मुख्यालय हरतेश कौशिक के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पैक्टर दविंदर सिंह, इंस्पैक्टर संदीप सिंह, हवलदार पलविंदर सिंह, महिला कांस्टेबल रमनदीप बावा की टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से लगन और मेहनत से काम किया और मामले में 7 कथित आरोपियों को नामजद किया गया और मनिंदर सिंह को 13 मई 2025, अनिल कुमार और नवीन शर्मा को 16 मई 2025 और अकबर अली को 22 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अकबर अली से पूछताछ के बाद इस मामले में रिशाद मेलाकम पुत्न मोहम्मद बशीर पी निवासी मलप्पुरम (केरल) को भी नामजद किया गया है और न्यायालय से दो दिन का रिमांड लेकर आगे की पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि अकबर अली के खिलाफ एनडीपीएस और साइबर अपराध की अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं। एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मनिंदर सिंह पश्चिमी दिल्ली, नवीन शर्मा पश्चिमी दिल्ली और अनिल कुमार नोएडा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में वांछित तीन अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें