
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 OTT ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को भारत में तुरंत प्रभाव से बैन कर दिया है। इन पर आरोप है कि ये प्लेटफॉर्म्स लगातार अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट दिखा रहे थे।
सरकार ने यह फैसला सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act, 2000) और IT नियम, 2021 (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) के तहत लिया है। सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को निर्देश दिए हैं कि इन ऐप्स और वेबसाइट्स की एक्सेस तुरंत ब्लॉक की जाए।
सरकार का कहना है कि ये ऐप्स बिना किसी कंटेंट सर्टिफिकेशन के अश्लील और भड़काऊ सामग्री दिखा रहे थे। कई ऐप्स तो सीधे तौर पर भारत में लागू डिजिटल मीडिया नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

सरकार ने कहा है कि कई एजेंसियों से मिले इनपुट्स के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ये सभी ऐप्स और वेबसाइट्स यूज़र्स को ऐसे वीडियो दिखा रहे थे जो भारतीय संस्कृति, कानून और नैतिकता के खिलाफ हैं। सरकार का मानना है कि इस तरह के कंटेंट से समाज पर बुरा असर पड़ता है, खासकर युवाओं और बच्चों पर। इसलिए इन्हें तुरंत बैन करना जरूरी था। इससे पहले सरकार ने मार्च महीने में 19 वेबसाइट, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को बैन कर दिया था। अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने पर यह कार्रवाई हुई थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...