
Mumbai Rain Alert: मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम और आवागमन में परेशानी हो रही है। जलभराव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें। प्रशासन ने कहा है कि लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी की गई है और सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर हैं।
सावधानी से वाहन चलाने की चेतावनी
मुंबई प्रशासन ने ड्राइवरों को गाड़ी धीरे चलाने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है। बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
#WATCH मुंबई: बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ। वीडियो जोगेश्वरी पूर्व से है। pic.twitter.com/xpc55Ft9iT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2025
आपात स्थिति के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी
मुंबई में किसी भी आपात स्थिति के लिए लोगों को नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करने को कहा गया है। 100, 112 और 103 इन नंबरों पर कॉल करके आप पुलिस या अन्य मदद प्राप्त कर सकते हैं।
कई जिलों में रेड अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, 25 जुलाई को मयूरभंज और क्योंझर जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है (21 सेंटीमीटर से ज्यादा), जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 10 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
#WATCH मुंबई: बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/68TVj7IDKC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2025
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
बारिश के साथ समुद्री तूफान की आशंका को देखते हुए मछुआरों को 28 जुलाई तक समुद्र में न जाने को कहा गया है। इस दौरान समुद्र में लहरें बहुत ऊंची हो सकती हैं और खतरा बढ़ सकता है।
ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि ओडिशा में 25 जुलाई से 28 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अब डिप्रेशन में बदल गया है, जिससे तेज हवाएं और मूसलधार बारिश की संभावना बढ़ गई है।