
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के अशोक विहार स्थित जेलर वाला बाग और वजीरपुर इलाकों का दौरा किया है। यह वही इलाके हैं, जहां कुछ दिनों पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने डिमोलिशन अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत बुलडोजर से सैकड़ों झुग्गियों को तोड़ा गया था। राहुल गांधी ने डिमोलिशन के दौरान प्रभावित जेलर वाला बाग और वजीरपुर में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
राहुल गांधी ने इन लोगों से यह जानने की कोशिश की कि कितने एकड़ में झुग्गियों को तोड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि करीब 500 मीटर के एरिया में कार्रवाई की गई थी।
इसी बीच, आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि आने वाले दिनों में शालीमार बाग और शाहदरा इलाके में बुलडोजर चलाने की तैयारी है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि पिछले 6 महीने से दिल्ली में गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। जहां झुग्गी है, वहां मैदान बना देंगे यही भाजपा की सच्चाई है।
ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट
मेष: दिन शुभ रहेगा...