इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। शुक्रवार रात दोनों देशों ने एक-दूसरे पर जबरदस्त हवाई हमले किए, जिसमें दोनों ओर से दो-दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गए हैं।
रूस ने ड्निप्रो (दक्षिणी यूक्रेन) और सूमी (उत्तर-पूर्वी यूक्रेन) पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। ड्निप्रो में दो लोगों की मौत और 5 घायल हुए हैं। एक बहुमंजिला इमारत, बिजनेस प्रतिष्ठान और शॉपिंग सेंटर को नुकसान पहुंचा। सूमी में तीन लोग घायल हुए हैं। खारकिव शहर, जो यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, वहां भी भीषण बमबारी हुई।
वहां पर तीन घंटे में 4 गाइडेड बम, 2 बैलिस्टिक मिसाइल और 15 ड्रोन दागे गए। कई ऊंची इमारतें, सड़कें और संचार नेटवर्क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। 5 लोग घायल, जिनमें 3 रेस्क्यू वर्कर शामिल हैं। रूसी सेना ने हमले के बाद घायल लोगों की मदद कर रहे बचावकर्मियों पर फिर से हमला किया।
यूक्रेन की वायु सेना की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने 208 ड्रोन और 27 मिसाइलें यूक्रेन की तरफ भेजीं। 183 ड्रोन और 17 मिसाइलों को यूक्रेनी डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। लेकिन 10 मिसाइल और 25 ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंच गए, जिससे 9 जगहों पर हमले हुए।
यूक्रेनी सेना ने भी ड्रोन से रूस पर हमला किया। रूस के रोस्तोव इलाके में दो लोगों की मौत हुई। यूक्रेन के ड्रोन ने एक सिग्नल रेडियो प्लांट को निशाना बनाया, जो जैमिंग डिवाइस बनाता है। मॉस्को के पास एक औद्योगिक क्षेत्र को भी निशाना बनाने की कोशिश हुई, लेकिन ड्रोन गिरा दिए गए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने कुल 54 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें शामिल थे, ब्रांस्क (24), रोस्तोव (12), क्रीमिया (6), आज़ोव सागर (4), काला सागर (3), ओरलोव, तुला और बेलगोरोद क्षेत्रों में कुछ और।
मेष: दिन शुभ रहेगा...