Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

July 27, 2025

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके एक समर्थक को मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी गई। इस मैसेज में लिखा गया था “24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं।” इस धमकी भरे मैसेज के बाद हड़कंप मच गया है। जिस व्यक्ति को यह मैसेज आया, उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले का पता लगाने में पुलिस टीम जुट गई है।

बिहार में बढ़ते अपराध से लोगों में डर का माहौल

बिहार में पिछले कुछ समय से अपराधों में लगातार इज़ाफा देखा जा रहा है। हत्या, अपहरण, गोलीबारी जैसे मामलों ने कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा- 7 दिन में 97 मर्डर

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा “बिहार में एक हफ्ते में 97 मर्डर! अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सरकार पूरी तरह फेल है।” तेजस्वी ने ये भी कहा कि समस्तीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, गया और पटना जैसे जिलों में लगातार हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कुछ घटनाओं का जिक्र भी किया। जैसे समस्तीपुर में एक कैदी की हत्या, सारण और मुजफ्फरपुर में व्यापारियों की हत्या, बेगूसराय में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, गया में एक बुजुर्ग का अपहरण और फिर हत्या, पटना में महिला की गोली मारकर हत्या, दो भाइयों पर हमला, जिसमें एक की मौत हो गई थी।

पुलिस ने किया आंकड़े से इंकार

हालांकि, बिहार पुलिस ने तेजस्वी यादव के आंकड़ों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि 20 जुलाई से अब तक सिर्फ 40 हत्याएं हुई हैं, 97 नहीं।

चुनाव से पहले बढ़ते अपराध सरकार के लिए चुनौती

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्ष लगातार सरकार को अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर घेर रहा है। सम्राट चौधरी को मिली धमकी ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें