नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज अपने सातवें दिन में प्रवेश कर गया है और देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संसद भवन के दोनों सदनों में बहस का माहौल गरमा गया है। आज सुबह राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाज़ी शुरू कर दी। जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सदन की सामान्य कार्यवाही बाधित हो गई थी।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में रक्षा मंत्री के एक घंटे तक के बयान पर सवाल उठाए हैं।
लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “कल रक्षा मंत्री एक घंटे तक बोले, इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, देश की रक्षा और इतिहास का पाठ भी पढ़ाया। लेकिन एक बात छूट गई- यह हमला कैसे हुआ?…”
In Lok Sabha, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “Yesterday, the Defence Minister spoke for an hour, during which he spoke about terrorism, protecting the country, and also gave a history lesson. But one thing was left out- How did this attack happen?…” https://t.co/syEGnhLRvU pic.twitter.com/rwvu1WMVbp
— ANI (@ANI) July 29, 2025
राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत चर्चा की।
भारतीय संसद में इस हफ्ते ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर खास चर्चा का सिलसिला जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सवालों का जवाब दे रहें है।
राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाज़ी शुरू कर दी। जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सदन की सामान्य कार्यवाही बाधित हो गई।
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई। pic.twitter.com/3jojqbjT0c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
“ऑपरेशन सिंदूर” और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ हालिया आतंकी हमला चर्चा का मुख्य विषय है। विपक्ष जहां सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में सरकार का रुख स्पष्ट करेंगे।
लोकसभा में आज दूसरे दिन की चर्चा
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की बहस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार की तरफ से शुरुआती बयान दिया था, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन की सफलता को रेखांकित किया और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका की सराहना की। विपक्ष ने हालांकि इसे अधूरा और असंतोषजनक करार देते हुए कई तीखे सवाल दागे थे।
आज प्रधानमंत्री मोदी इस बहस का समापन भाषण देंगे, जिसमें वे न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति और नतीजों को उजागर करेंगे, बल्कि विपक्ष द्वारा लगाए गए सवालों का जवाब भी देंगे। दोपहर 12 बजे गृह मंत्री अमित शाह भी लोकसभा में मौजूद रहेंगे और ऑपरेशन से जुड़े तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा तैयारियों पर जवाब देंगे।
राज्यसभा में पहली बार उठेगा मुद्दा
राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। उनके साथ-साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इस संवेदनशील मुद्दे पर बोलने वाले हैं। राहुल गांधी भी राज्यसभा में बोलेंगे।
#WATCH दिल्ली: बिहार में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) मुद्दे के खिलाफ विपक्ष ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/E1gp7mELI8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भी हंगामा
बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सियासत गरमा गई है। इसी कड़ी में सोमवार को संसद भवन के बाहर विपक्षी दलों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे नेताओं का आरोप है कि SIR की आड़ में राज्य सरकार सामाजिक और जातीय संतुलन को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस, राजद, जदयू, वाम दलों सहित INDIA गठबंधन के अन्य सदस्यों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। नेताओं ने मांग की कि SIR प्रक्रिया की स्वतंत्र न्यायिक जांच करवाई जाए और इसके तहत अब तक लिए गए निर्णयों को सार्वजनिक किया जाए।