
चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में तकलीमाकन रेगिस्तान में देश के सबसे बड़े अति-गहरे तेल और गैस क्षेत्र में दैनिक तेल और गैस उत्पादन 10 हजार टन से अधिक हो गया है। इससे जाहिर है कि चीन में 8,000 मीटर की गहराई पर अति-गहन तेल और गैस का उत्पादन बड़े पैमाने पर उत्पादन के नए चरण में प्रवेश कर चुका है।
बताया जाता है कि शिनच्यांग की शाया काउंटी स्थित फूमान तेल और गैस क्षेत्र में मानशन 72-एच2 कुएं से हाल ही में उच्च उपज वाला तेल और गैस निकाला गया। अब तक इस वर्ष में फूमान तेल और गैस क्षेत्र में 30 अति-गहरे और उच्च उत्पादन वाले कुएं खोदे जा चुके हैं। इससे तेल और गैस उत्पादन में लगातार वृद्धि हुई।
हाल के वर्षों में तारिम तेल क्षेत्र में रेगिस्तान की गहराई में तेल और गैस से भरपूर 70 बड़े भ्रंशों की खोज हुई। इसके आधार पर 300 से अधिक अति-गहरे तेल कुओं की खुदाई की गई। तेल और गैस के प्रसंस्करण की नई सुविधाओं के निर्माण के जरिए रेगिस्तान में तेल और गैस कणों का भंडारण साकार हुआ।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...