Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर

July 30, 2025

करनाल में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर

करनाल में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति बाइक पर सवार हो घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच अज्ञेय वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो जमीन पर गिर पड़ा। जिसे बाद में राहगीरों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी 30 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। संदीप करनाल में ही प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार की शाम संदीप बाइक पर सवार हो काम से घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप का संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर जा गिरा।

संदीप का बाइक से गिरते समय सिर जमीन में टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने संदीप को संभाला और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। आरोपी हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। संदीप के परिचित सुरेंद्र ने बताया कि संदीप विवाहित था और उसकी एक बेटी भी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें