इंटरनेशनल डेस्क: रूस के कमचटका इलाके में 30 जुलाई 2025 को 8.8 तीव्रता का भयानक भूकंप आया, जिससे पूरी धरती हिल उठी। अस्पतालों की इमारतें, खिड़कियां, दरवाजे और यहां तक कि मरीजों के बेड तक हिलने लगे। लेकिन इस खतरनाक माहौल में भी डॉक्टरों की एक टीम ने कमाल कर दिखाया।
भूकंप के वक्त एक अस्पताल में सर्जरी चल रही थी। जैसे ही झटके शुरू हुए, ऑपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टरों ने बिना घबराए एक-दूसरे का सहारा लिया, बेड को थामे रखा और ऑपरेशन को बीच में नहीं रोका। उन्होंने शांत दिमाग से सर्जरी को पूरा किया। मरीज की हालत अब बिल्कुल ठीक है।
Doctors operating on a Patient in #Russia mid #Earthquake and refused to leave – The patient is reported to be safe and so are the Doctors #Tsunami #Kamchatka #Hawai #Japan #TsunamiWarning #Honolulu #Waikiki #Maui #California #PacificOcean #TsunamiAlert pic.twitter.com/qFxVaKI7wd
— 𝓢𝓲𝓭𝓭 𝓢𝓱𝓪𝓻𝓶𝓪 (@sidds2012) July 30, 2025
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें डॉक्टरों को एक-दूसरे का हाथ पकड़ते और ऑपरेशन करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो पूरी दुनिया में लोगों के दिल को छू रहा है और डॉक्टरों की बहादुरी की तारीफ हो रही है।
भूकंप का केंद्र रूस के पेट्रोपाव्लोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 119 किमी दूर था। यह शहर करीब 1.8 लाख की आबादी वाला है। इस भूकंप के तुरंत बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं, जिससे तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ। जापान, अमेरिका (हवाई और अलास्का), ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, पेरू, इक्वाडोर और अन्य प्रशांत महासागर से जुड़े देशों में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। लोगों से समुद्र से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि संकट के समय में इंसान की हिम्मत और सेवा-भावना कैसे असंभव को संभव बना सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...