Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apple ने अपने उत्पादों की खरीद के लिए Video Call पर सलाह सेवा शुरू की

July 31, 2025

Apple ने अपने उत्पादों की खरीद के लिए Video Call पर सलाह सेवा शुरू की

नई दिल्ली: प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने भारत में संभावित ग्राहकों के लिए एक वीडियो परामर्श सेवा शुरू की है जिसके माध्यम से एप्पल विशेषज्ञ से जुड़कर उपयुक्त उत्पाद चुनने में व्यक्तिगत सलाह ली जा सकती है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस सेवा के जरिए ग्राहक एप्पल के आईफोन 16 एवं अन्य उत्पादों के बारे में जान सकेंगे, मॉडल की तुलना कर सकेंगे और उनकी खरीदारी के वित्तपोषण विकल्पों की जानकारी भी ले सकेंगे। एप्पल ने कहा कि भारत ऐसा दूसरा देश है जहां पर ‘शॉप विद अ स्पैशलिस्ट ओवर वीडियो’ सेवा शुरू की गई है।

एप्पल की इस नई सर्विस के तहत ग्राहक iPhone, iPad, iPod और MacBook जैसे प्रोडक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। एक्सपर्ट की मदद से आपको खरीदारी और प्रोडक्ट को समझने में कोई दिक्कत नहीं होगी और शॉपिंग ज्यादा मजेदार और आसान होगी। ग्राहक एक्सपर्ट से बिना किसी झिझक के सवाल पूछ सकते हैं। प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। यह सर्विस एप्पल और एंड्रॉएड यूजर्स इस सर्विस का मज़ा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : मेटा का बड़ा कदम, AI निवेश बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें