नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया कि 9 सिंतबर को चुनाव कराया जाएगा। इसी दिन परिणाम जारी हो जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी। नामाकंन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। 22 जुलाई को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।
इससे पहले चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि उसने इस चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की अंतिम सूची तैयार कर ली है। भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। जिसमें शामिल होते हैं, राज्यसभा के सभी सदस्य (निर्वाचित और मनोनीत दोनों) और लोकसभा के निर्वाचित सदस्य। आयोग ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए निर्वाचक मंडल की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। यह सूची अधिसूचना जारी होने के बाद, चुनाव आयोग के विशेष काउंटर से खरीदी जा सकती है।

अभी तक आधिकारिक रूप से किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कुछ प्रमुख नाम चर्चा में हैं, नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार), मनोज सिन्हा (उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर)वी. के. सक्सेना (उपराज्यपाल, दिल्ली) हरिवंश नारायण सिंह (राज्यसभा उपसभापति), जो इस समय राज्यसभा की कार्यवाही संभाल रहे हैं।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अभी दो साल से ज्यादा बचा था, लेकिन उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। धनखड़ के इस्तीफे के दो दिन बाद ही चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि, नए उपराष्ट्रपति को पूरा 5 साल का कार्यकाल मिलेगा, न कि केवल बचे हुए साल।
मेष: दिन शुभ रहेगा...