Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की अंतरिक्ष, विमानन और नेविगेशन प्रदर्शनी हांगकांग में शुरू

August 1, 2025

चीन की अंतरिक्ष, विमानन और नेविगेशन प्रदर्शनी हांगकांग में शुरू

Hong Kong : चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई को हांगकांग विज्ञान संग्रहालय में “अंतहीन अन्वेषण: चीन का अंतरिक्ष, विमानन और नेविगेशन” नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ।

यह प्रदर्शनी चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन द्वारा चीन की मुख्य भूमि के बाहर आयोजित की गई अपनी तरह की पहली प्रदर्शनी है, जिसमें अंतरिक्ष, विमानन और नौवहन जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों की उपलब्धियों को एक साथ दिखाया गया है।

इस प्रदर्शनी की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें प्रदर्शित अधिकांश वस्तुएँ पहली बार हांगकांग में लाई गई हैं। इनमें छांग’अ-5 और छांग’अ-6 उपग्रहों द्वारा लाए गए चंद्रमा की सतह के नमूने शामिल हैं, जो क्रमशः चंद्रमा के निकट और दूर के हिस्सों से एकत्र किए गए थे। इसके अलावा, प्रदर्शनी में विमानों के मॉडल, शानतोंग विमानवाहक पोत, “आईडा मैजिक सिटी” विशाल क्रूज जहाज और बड़े एलएनजी परिवहन जहाज जैसे नमूने भी मौजूद हैं।

उद्घाटन समारोह में, चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के मुख्य अभियंता ली कुओफिंग ने बताया कि हांगकांग ने अपनी विशिष्ट क्षमताओं का उपयोग करते हुए देश के चंद्र अन्वेषण, मंगल अभियान और गहरे समुद्र के वैज्ञानिक अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रदर्शनी हांगकांग के निवासियों को देश की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से अवगत कराएगी। यह प्रदर्शनी 1 अगस्त से 7 सितंबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें