Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में कहर बनकर बरस रही बरसात, पिछले 24 घंटों में 173 घर,167 गौशालाएं क्षतिग्रस्त

August 2, 2025

हिमाचल में कहर बनकर बरस रही बरसात, पिछले 24 घंटों में 173 घर,167 गौशालाएं क्षतिग्रस्त

धर्मशाला: लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो दो कच्चे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 27 कच्चे और एक पक्के घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 32 गौशालाएं भी गिर गई हैं।

कांगड़ा में अब तक 173 घर और 167 गौशालाएं क्षतिग्रस्त
इस सीजन में भारी बारिश के चलते जिला कांगड़ा में अब तक 173 घर और 167 गौशालाएं बारिश की भेंट चढ़ चुकी हैं। जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश से कई परिवारों के सिर से छत का साया भी छिन गया है। आंकड़ों की बात करें तो अब तक बारिश के चलते जिला कांगड़ा में 18 कच्चे घर पूरी तरह से ढह गए हैं, जबकि 16 पक्के घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इसी तरह 139 कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं ।

167 गौशालाएं बारिश की भेंट चढ़ी
इसके अलावा 167 गौशालाएं बारिश की भेंट चढ़ चुकी हैं। पिछले 48 घंटों की बात करे तो 8.14 लाख रुपए के नुकसान का प्रारंभिक अनुमान है। मंडल नूरपुर और शाहपुर के तहत तीन-तीन गौशालाएं और 2 कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है। देहरा में तीन गौशालाओं के साथ एक रसोईघर दो पक्के मकान और एक कच्चे मकान को नुक्सान पहुंचा है। इसके अलावा कांगड़ा मंडल में 7 गौशालाएं और एक कच्चा मकान बारिश की भेंट चढ़ गया है। धर्मशाला मंडल में 7 काउ शेड और 4 घरों को नुकसान पहुंचा है।

आठ कमरों का मकान ढहा
वीरवार रात को हुई भारी बारिश ने शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया है। जानकारी के अनुसार बोडू सारना पंचायत के सारना गांव के निवासी ओम प्रकाश का आशियाना भारी बारिश के चलते भरभरा कर ढह गया। यह घटना शक्रवार अल सुबह करीब 3 से 4 बजे के करीब पेश आई है। हालांकि किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन आठ कमरों को मकान ढहने से पीड़ितों को जागकर रात काटनी पड़ी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें