Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की “एआई प्लस” कार्रवाई ने गति पकड़ी

August 2, 2025

चीन की “एआई प्लस” कार्रवाई ने गति पकड़ी

चीनी राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग ने 1 अगस्त को वर्तमान आर्थिक स्थिति और आर्थिक कार्यों का विश्लेषण करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। चीनी राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के नीति अनुसंधान कार्यालय के निदेशक च्यांग यी ने घोषणा की कि इस वर्ष प्रमुख राष्ट्रीय रणनीतियों के कार्यान्वयन और प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा क्षमताओं के निर्माण के लिए 8 खरब युआन की सूची पूरी तरह से जारी की गयी और केंद्रीय बजट में मूलतः 7 खरब 35 अरब युआन का निवेश आवंटित किया गया है।

बता दें कि उपभोक्ता वस्तुओं के व्यापार को समर्थन देने के लिए इस वर्ष तीसरे बैच के 69 अरब युआन की अल्ट्रा-लॉन्ग-टर्म स्पेशल ट्रेजरी बॉन्ड आवंटित की गई है, और चौथे बैच की 69 अरब युआन का धन अक्टूबर में योजना के अनुसार आवंटित किया जाएगा। तब इस वर्ष की 3 खरब युआन की धन आवंटन योजना पूरी हो जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआई प्लस कार्रवाई, शून्य-कार्बन औद्योगिक पार्कों के विकास, ग्रीष्मकालीन बिजली आपूर्ति और एकीकृत राष्ट्रीय बाजार के निर्माण पर भी चर्चा हुई।

च्यांग यी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी के त्वरित पुनरावृत्तीय विकास और प्रारंभिक बाजार परीक्षण के साथ, एआई ने कुछ वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में जटिल समस्याओं को हल करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है, और लागत कम करने, दक्षता बढ़ाने और कुल कारक उत्पादकता में सुधार करने में इसकी भूमिका उद्योगों में तेज़ी से प्रमुख होती जा रही है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : ‘हार का शतक लगाने की तैयारी में है कांग्रेस’, असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें