Today Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को चार राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल और तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट, जबकि मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर और उप-हिमालयी क्षेत्रों में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। बता दें कि मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 3 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सिक्किम व उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका के चलते स्थानीय प्रशासन को सतर्क किया गया है।
दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून
केरल और तमिलनाडु के लिए 6 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।5 अगस्त को इन राज्यों के घाट क्षेत्रों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। केरल के सभी जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। जबकि मन्नार की खाड़ी और दक्षिण तमिलनाडु में चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है, जिससे तेज हवाओं और बारिश की आशंका है।
दिल्ली में हल्की बारिश, प्रदूषण संतोषजनक स्तर पर
राजधानी दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है।शनिवार को अधिकतम तापमान 33.7°C और न्यूनतम तापमान 25.7°C दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 84 रहा, जो कि ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (02.08.2025)
YouTube : https://t.co/uNZruejy5p
Facebook : https://t.co/0Lp1sXND96#imd #WeatherUpdate #mausam #Rainfall #heavyrain #monsoon #bihar #westbengal #sikkim #assam #meghalaya #ArunachalPradesh@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia pic.twitter.com/zWMbc6jXlP— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 2, 2025
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पार
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर शनिवार रात 71.31 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान 71.26 मीटर से ऊपर है।जलस्तर में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है और राहत टीमों को तैयार रहने का निर्देश दिया है।
अन्य राज्यों में मौसम सामान्य
हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मौसम सामान्य बना रहने की संभावना है, हालांकि स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...