IAF Agniveervayu Recruitment 2025 : अगर आप भारतीय वायुसेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। IAF द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के तहत आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इच्छुक उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
आवेदन की अंतिम तिथि कल
भारतीय वायुसेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 को समाप्त हो रही है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
क्या है चयन प्रक्रिया?
इस भर्ती में उम्मीदवारों को तीन मुख्य चरणों से गुजरना होगा:
चरण-I: ऑनलाइन परीक्षा (Computer Based Test)
चरण-II: फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), एडाप्टेबिलिटी टेस्ट-I और II
चरण-III: मेडिकल एग्जामिनेशन
ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसमें अंग्रेजी को छोड़कर सभी प्रश्न द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होंगे।
एग्जाम पैटर्न
–विज्ञान स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। इसमें भौतिकी, गणित और अंग्रेजी विषय शामिल होंगे।
–अन्य विषयों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 45 मिनट की होगी, जिसमें अंग्रेजी, रिजनिंग और सामान्य ज्ञान (RAGA) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
–साइंस + नॉन-साइंस स्ट्रीम दोनों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 85 मिनट की परीक्षा देनी होगी।
उम्र सीमा क्या है?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्म तिथि 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवार की आयु नामांकन तिथि तक अधिकतम 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन? स्टेप बाय स्टेप गाइड
–आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
–“Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
–सबसे पहले खुद को रजिस्टर करें।
–लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
–आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
–फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल लें।