यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस वजह से राज्य के 14 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिससे लाखों लोग प्रभावित हो चुके हैं और आम जनजीवन पूरी तरह से बाधित हो गया है। कई नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है और कई जगहों पर बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।
इन जिलों में सबसे ज्यादा असर
इन जिलों में बाढ़ और बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। उनमें प्रयागराज, जालौन, औरैया, हमीरपुर, आगरा, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर देहात, बलिया, बांदा, इटावा, फतेहपुर, कानपुर नगर, चित्रकूट शमिल है।
सड़कें और पुल हुए खराब, गांवों में घुसा पानी
प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कई जगहों पर सड़कों और पुलों को बाढ़ ने नुकसान पहुंचाया है। इससे गाड़ियां चलाना मुश्किल हो गया है। कई घरों में पानी भर गया है, जिससे लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं। किसानों को भारी नुकसान हुआ है क्योंकि उनकी फसलें पानी में डूब गई हैं।
ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं
-गंगा
-यमुना
-रामगंगा
-गोमती
-शारदा
-राप्ती
इन नदियों के कारण उत्तर प्रदेश के उत्तर दिशा वाले जिले जैसे बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा और श्रावस्ती में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
भारी बारिश के ताजा आंकड़े
पिछले 24 घंटों में इन जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई
-मुरादाबाद: 270 मिमी
-संभल: 210 मिमी
-हरदोई: 170 मिमी
-बाराबंकी: 320 मिमी
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। शहरों में निचले इलाकों में पानी भर सकता है। अंडरपास और सड़कों पर यातायात रुक सकता है। गांवों में कच्ची सड़कों को नुकसान हो सकता है।
इन जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी
-सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, अम्बेडकर नगर
-मुरादाबाद, संभल, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मेरठ, नजीबाबाद
-लखनऊ, कानपुर, कासगंज, हाथरस
जल शक्ति मंत्री ने किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। वह सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरे। इसके बाद, उन्होंने डीएम और एसपी के साथ रामपुरा और कालपी में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करने के लिए प्रस्थान किया।
#WATCH | उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने औरैया जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। pic.twitter.com/NiMW4M64x5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...