Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

NRL ने भारत का पहला 5G कैप्टिव निजी नैटवर्क स्थापित करने के लिए सभी 56 पेड़ होंगे ट्रांसप्लांट

August 5, 2025

NRL ने भारत का पहला 5G कैप्टिव निजी नैटवर्क स्थापित करने के लिए सभी 56 पेड़ होंगे ट्रांसप्लांट

गुवाहाटी: नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने अपने क्षेत्र में भारत का पहला 5जी कैप्टिव नॉन- पब्लिक नैटवर्क (सीएनपीएन) स्थापित करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि यह असम के लिए गर्व का क्षण है। शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बीएसएनएल और एनआरएल ने रिफाइनरी क्षेत्र में भारत का पहला 5जी कैप्टिव गैर-सार्वजनिक नैटवर्क स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

डिजिटल असम और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम।’ भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रॉबर्ट जे. रवि ने कहा कि यह साझेदारी अगली पीढ़ी के डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ भारत के रणनीतिक क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दूरसंचार कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बयान के अनुसार, शनिवार को गुवाहाटी में केंद्रीय वित्त मंत्रलय द्वारा आयोजित कार्यशाला में हस्ताक्षरित इस समझौते से अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी अनुकरणीय मॉडल के लिए मंच तैयार होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े- नोएडा: ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, पर्थला गोलचक्कर पर बनेगा नया अंडरपास

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें