दक्षिण कोरियाई अभिनेता सॉन्ग यंग-क्यू एक वाहन के अंदर मृत मिले। कुछ दिन पहले वह शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पकड़े गए थे। वह ‘बिग बेट’, ‘हॉट स्टोव लीग’ जैसी लोकप्रिय कोरियाई फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। स्थानीय समाचार के अनुसार, अभिनेता (55) ग्योंगगी प्रांत के योंगिन स्थित एक टाउनहाउस परिसर में एक कार में मृत मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनकी मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अभिनेता को 19 जून को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
बताया जा रहा है कि सुबह में एक जान पहचान वाले ने एक्टर को उनकी गाड़ी में मृत हालत में देखा था। हालांकि, सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही एक्टर को शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से पुलिस ने पकड़ा था। जिसके बाद से उनके लिए मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। एक्टर के मामले में बताया जा रहा था कि उनके हाथ से कई सारे प्रोजेक्ट्स चले गए थे और उन्हें कई भूमिकाओं से भी बाहर कर दिया गया था।
सोंग का परिवार
सोंग के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। दक्षिण कोरिया में मशहूर हस्तियों को उच्च नैतिक आधार पर रखा जाता है। विवादों के कारण अक्सर कड़ी जांच होती है और उनके करियर पर असर पड़ता है। सोंग ‘बिग बेट’, ‘ह्वारंग’ और ‘हॉट स्टोव लीग’ जैसे लोकप्रिय के-ड्रामा में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर थे।
ये भी पढ़े- नोएडा: ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, पर्थला गोलचक्कर पर बनेगा नया अंडरपास
मेष: दिन शुभ रहेगा...