UP Flood News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदियों के उफान से गांव के गांव जलमग्न हो चुके हैं, घर उजड़ गए हैं और लोग बेघर होकर राहत शिविरों की ओर रुख कर रहे हैं। प्रशासन और सरकार की ओर से राहत कार्य तेजी से जारी हैं, लेकिन हालात अब भी गंभीर हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
बाढ़ का कहर… हजारों लोग हुए बेघर
आपको बता दें कि जौनपुर में गोमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। कई मंदिर जल में डूब गए हैं। वहीं गाजीपुर में गंगा नदी का पानी कई गांवों में घुस चुका है, जिससे वहां भारी तबाही मची है। बांदा में केन और यमुना नदियों की बाढ़ से कई घर पानी में समा गए हैं, लोग अपने घर छोड़कर पलायन को मजबूर हैं। प्रयागराज के निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर से हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
बाढ़ से प्रभावित हैं ये 21 जिले
उत्तर प्रदेश के 21 जिले वर्तमान में बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं: कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाजीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा, फतेहपुर, भदोही, फर्रुखाबाद, कासगंज। इन सभी जिलों में प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज
–राज्य सरकार ने अब तक 1,72,255 बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाई है।
–38,615 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
–20,000+ मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
–1.20 लाख फूड पैकेट और 1.63 लाख लंच पैकेट बाढ़ प्रभावितों को वितरित किए जा चुके हैं।
–39 राहत शिविरों में लगातार लंगर सेवा दी जा रही है।
टीमें तैनात, निगरानी कड़ी
राहत कार्य के लिए तैनात हैं:
NDRF की 14 टीमें
SDRF की 15 टीमें
PAC की 48 टीमें
कुल: 77 टीमें लगातार सक्रिय हैं।
सभी प्रभावित जिलों में पेट्रोलिंग और निगरानी तेज कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने किया दौरा, बांटी राहत सामग्री
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने औरैया जिले में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जरूरतमंद तक राहत जल्द पहुंचे और कोई भी पीड़ित परिवार मदद से वंचित न रहे।
जनपद औरैया में आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावितों को बाढ़ राहत सहायता किट का वितरण किया। @UPGovt आपके साथ है, आपको हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। pic.twitter.com/oEenjRK0yZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...