Rashid Khan Record: इंग्लैंड में इन दिनों चल रही ‘द हंड्रेड’ लीग के पांचवें सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में हुई। शुरुआती मुकाबले में ओवल इनविंसिबल्स ने लंदन स्पिरिट को करारी शिकस्त दी, और इस मुकाबले में सबकी नजरें राशिद खान पर टिकी रहीं, जिन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से इतिहास रच दिया।
डेब्यू में राशिद खान का जलवा
ओवल इनविंसिबल्स की ओर से खेलते हुए राशिद खान ने तीन विकेट चटकाए और शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने लंदन स्पिरिट के वेन मेडसेन, रेयान हिगिंस और लियाम डॉसन को पवेलियन लौटाया।
View this post on Instagram
बने T20 इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज़
इस प्रदर्शन के साथ राशिद खान T20 क्रिकेट में 650 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अब तक 482 मुकाबलों में 651 विकेट लिए हैं।
टॉप 5 T20 विकेट टेकर गेंदबाज:
1. राशिद खान – 651 विकेट (482 मैच)
2. ड्वेन ब्रावो – 631 विकेट (582 मैच)
3. सुनील नरेन – 589 विकेट (554 मैच)
4. इमरान ताहिर – 547 विकेट
5. शाकिब अल हसन – 498 विकेट
लंबे ब्रेक के बाद शानदार वापसी
राशिद खान ने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए आखिरी बार खेला था। उसके बाद उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया और मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने खुद को फिट और फ्रेश रखने के लिए आराम किया, और इस मैच में धमाकेदार वापसी की।
ओवल इनविंसिबल्स ने दर्ज की बड़ी जीत
राशिद खान और सैम करन दोनों ने 3-3 विकेट लेकर लंदन स्पिरिट को सिर्फ 80 रन पर समेट दिया। इसके जवाब में ओवल इनविंसिबल्स ने 81 रन का लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ये भी पढ़े- नोएडा: ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, पर्थला गोलचक्कर पर बनेगा नया अंडरपास
मेष: दिन शुभ रहेगा...