Bihar Jeevika Vacancy 2025 : सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार ग्रामीण अजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) ने 2747 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है। यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो ग्रामीण विकास और प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। आइए खबर में विस्तार से जानते है…
पदों का विवरण
ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर – 73 पद
लाइवहुड स्पेशलिस्ट – 235 पद
एरिया कोऑर्डिनेटर – 374 पद
अकाउंटेंट (DPCU/BPIU लेवल) – 167 पद
ऑफिस असिस्टेंट – 187 पद
कम्यूनिटी कोऑर्डिनेटर – 1177 पद
ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव – 534 पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/बी.टेक/बीसीए/बीएसीसी-आईटी/पीजी डिग्री इन एग्रीकल्चर होनी चाहिए। ध्यान दें, अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग है, इसलिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा
न्यूनतम: 18 वर्ष
अधिकतम:
सामान्य/ईडब्ल्यूएस पुरुष – 37 वर्ष
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी महिला – 40 वर्ष
आवेदन शुल्क
सामान्य/बीसी/EBC/EWS – ₹800
SC/ST/दिव्यांग – ₹500
भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-
1. सबसे पहले, उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद, आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना पंजीकरण कराना होगा।
4. इसके बाद, आपको लॉग इन करके आवेदन पत्र भरना होगा।
5. अब आवेदन पत्र की जाँच करें और इसके बाद अपनी फीस जमा करें।
6. इसके बाद, आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...