Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अकाली दल में इस वरिष्ठ नेता की पार्टी में हुई वापसी, Sukhbir Badal ने किया स्वागत…

August 8, 2025

अकाली दल में इस वरिष्ठ नेता की पार्टी में हुई वापसी, Sukhbir Badal ने किया स्वागत…

संगरूर: पंजाब की सियासत में आज एक अहम मोड़ देखने को मिला है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान ने आज पार्टी में वापसी की।

सुखबीर सिंह बादल ने किया स्वागत

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खुद मान के सुलार घराट स्थित निवास पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने पुराने सहयोगी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

अकाली राजनीति का एक अनुभवी चेहरा

बलदेव सिंह मान को अकाली राजनीति का एक अनुभवी चेहरा माना जाता है। दिड़बा विधानसभा क्षेत्र से वह तीन बार विधायक रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के करीबी माने जाते हैं। बरनाला सरकार में मंत्री के तौर पर सेवाएं देने के साथ-साथ वह पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें