Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका की मिसिसिपी नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 की मौत

August 8, 2025

अमेरिका की मिसिसिपी नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 की मौत

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के इलिनॉइस राज्य में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक हेलीकॉप्टर मिसिसिपी नदी में क्रैश हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने इस दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है। मिसौरी राज्य राजमार्ग गश्ती दल के कॉर्पोरल डलास थॉम्पसन ने पुष्टि की कि कोई अन्य घायल नहीं हुआ और इस दुर्घटना में केवल दो लोग मारे गए।

हेलीकॉप्टर बिजली के तार से टकराया

हादसा लगभग सुबह 11 बजे हुआ, जब हेलीकॉप्टर बिजली के तार से टकराकर मिसिसिपी नदी में गिर गया। रिवर्स पॉइंट फायर डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख रिक पेंडर के मुताबिक, हादसे के बाद तत्काल बचाव टीमें मौके पर पहुंची। नदी को व्यावसायिक नौवहन के लिए बंद कर दिया गया है।

पिछले हादसों की याद दिलाता है यह दुर्घटना

यह हादसा हाल के अन्य विमान दुर्घटनाओं की याद भी दिलाता है। कुछ ही समय पहले, अमेरिका के उत्तरी एरिजोना में एक चिकित्सा परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इसी साल अप्रैल में न्यूयॉर्क की हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें 3 बच्चों समेत 6 लोग मारे गए थे। अमेरिका में हेलीकॉप्टर और विमान दुर्घटनाओं की संख्या चिंता का कारण बन रही है, और लगातार हो रही इन घटनाओं ने सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठाए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें