गर्मी आने के साथ चीन में “ग्रीष्मकालीन अर्थव्यवस्था” का क्रेज़ फिर से आ गया है। यह दो महीनों की छुट्टी न केवल छात्रों की अपेक्षा है, बल्कि चीन के उपभोक्ता बाजार के लिए अपनी क्षमता प्रवाहित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। गर्मी की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट और पारिवारिक यात्रा लोकप्रिय हो रही है। इन तथ्यों के पीछे इस गर्मी में “ग्रीष्मकालीन अर्थव्यवस्था” की नई गतिज ऊर्जा छिपी हुई है।
इस साल नीतिगत समर्थन और उपभोग उन्नयन के प्रोत्साहन में ग्रीष्मकालीन अर्थव्यवस्था की और मजबूत शक्ति और अधिक विशेषताएं दिखी गईं, जो चीन में घरेलू मांग की लचीलापन और आर्थिक परिवर्तन प्रतिबिंबित करता है। विभिन्न क्षेत्रों के बाज़ारों में उपभोग में बढ़ोतरी हुई और ग्रीष्मकालीन पर्यटन भी अपने चरम पर पहुंच गया है। चीनी पर्यटन अनुसंधान संस्थान का अनुमान है कि वर्ष 2025 की ग्रीष्मकालीन छुट्टी, यानी जून के अंत से अगस्त के अंत तक, चीन में पर्यटक 2.5 अरब बार यात्रा करेंगे और उपभोग की राशि 18 खरब युआन तक पहुंचेगी।
वहीं, आंकड़ों से भी अधिक ध्यान देने योग्य बात उपभोक्ता व्यवहार में आया परिवर्तन है। अधिकाधिक पर्यटक यात्रा के दौरान गहन अनुभव और सांस्कृतिक विसर्जन पसंद करने लगे। राष्ट्रीय संग्रहालय और फॉरबिडन सिटी आदि सांस्कृतिक आकर्षणों के लिए पहले से अपॉइंटमेंट लेने की आवश्यक है। तुनह्वांग के मोगाओ गुफा पर्यटन स्थल में उपलब्ध गहन व्याख्या लोकप्रिय होने लगा। शीआन के प्राचीन ब्लॉक लोगों से भरा हुआ है। संस्कृति फलती-फूलती है, पर्यटन लोकप्रिय है और उपभोग बढ़ता है। ग्रीष्मकालीन अर्थव्यवस्था अपनी मजबूत जीवन शक्ति के चलते चीन में उपभोग की लचीलापन और निहित शक्ति देखने के लिए महत्वपूर्ण खिड़की बन गई है।
उधर, डिजिटल तकनीक गर्मियों के जीवन में गहराई से एकीकृत हो रही है। पर्यटन स्थलों में स्मार्ट गाइड सुनना, संपर्क रहित टिकट खरीदना और एआई से व्यक्तिगत मार्ग योजना बनाना सामान्य बन गया है। मोबाइल फोन के साथ पूरे चीन में घूमना वास्तविकता बन चुका है। ऑनलाइन यात्रा प्लेटफ़ॉर्म, शिक्षा प्लेटफ़ॉर्म और स्थानीय जीवन सेवा प्लेटफ़ॉर्म पर हवाई टिकट, होटल, पर्यटन स्थल टिकट, पाठ्यक्रम, खानपान, मनोरंजन कार्यक्रम आदि के लिए बुकिंग सेवा मिलती है। डिजिटल कला प्रदर्शनी और प्रकाश व छाया शो आदि डिजिटल प्रौद्योगिकी से जुड़े ऑफ़लाइन मनोरंजन इवेंट लोकप्रिय होने लगा है। जो किसी कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाता, लोग ऑनलाइन लाइव प्रसारण, वीआर वर्चुअल टूर, ऑनलाइन संग्रहालय या कला गैलरी और क्लाउड कॉन्सर्ट आदि के जरिए अनुभव कर सकते हैं।
तेजी से बढ़ती ग्रीष्मकालीन अर्थव्यवस्था बस मौसमी शिखर नहीं है। यह चीन में उपभोग परिवर्तन का प्रमुख संकेत स्पष्ट रूप से व्यक्त करती है। जटिल आर्थिक वातावरण में भी चीनी उपभोक्ताओं की इच्छा और क्षमता आर्थिक वृद्धि को समर्थन देती है। दुनिया के लिए चीन में विशाल खपत न केवल वैश्विक पर्यटन, मनोरंजन और शिक्षा आदि व्यवसायों के लिए अवसर देती है, बल्कि विशाल अर्थव्यवस्था की जीवंतता और लचीलेपन भी दिखाती है। इससे चीन में उपभोक्ता बाजार की गहराई और भविष्य में विकास की दिशा जाहिर हुई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...