
Russia Earthquake : रूस में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। भूकंप रविवार शाम 19:34:07 बजे रूस के सेवेरो-कुरील्स्क से 267 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में आया।
30 जुलाई को आया था 8.8 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले, 30 जुलाई को रूस के कमचटका आइलैंड पर 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसे दुनिया के 10 सबसे बड़े भूकंपों में शामिल किया गया। इस शक्तिशाली झटके के बाद प्रशांत महासागर के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। जापान, अमेरिका और चिली जैसे देशों में हाई अलर्ट घोषित किया गया था।
लगातार जारी हैं झटके
कमचटका में आए उस बड़े भूकंप के बाद से इस क्षेत्र में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हाल ही में पेट्रोपावलोव्स्क-कमचट्स्की से करीब 108 किलोमीटर दूर 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया था।
क्यों आता है भूकंप?
भूकंप तब आता है जब पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती, खिसकती या अलग होती हैं। पृथ्वी की बाहरी परत कई विशाल प्लेट्स में बंटी होती है, जो धीरे-धीरे चलती रहती हैं। इनके बीच की टकराहट से ऊर्जा निकलती है, जो भूकंपीय तरंगों के रूप में सतह पर पहुंचती है और धरती को हिला देती है।
रिक्टर स्केल पर भूकंप का असर
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता का अनुमान कैसे लगाया जा सकता है?
0 से 1.9 भूकंप की जानकारी देता है
2 से 2.9 बहुत कम कंपन महसूस होता है
3 से 3.9 ऐसा लगेगा जैसे कोई भारी वाहन गुजरा हो
4 से 4.9 घर में रखी चीज़ें अपनी जगह से गिर सकती हैं
5 से 5.9 भारी चीज़ें और फ़र्नीचर भी हिल सकते हैं
6 से 6.9 इमारत की नींव दरक सकती है
7 से 7.9 इमारतें गिर सकती हैं
8 से 8.9 सुनामी का खतरा, अन्य विनाश
9 या इससे ज़्यादा सबसे गंभीर विनाश है, भूकंप साफ़ महसूस होगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...