Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi राजधानी में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का सोमवार को करेंगे उद्घाटन

August 10, 2025

PM Modi राजधानी में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का सोमवार को करेंगे उद्घाटन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को राजधानी में संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित टाइप-7 श्रेणी के बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इन्हें बाबा खड़क सिंह मार्ग क्षेत्र में बनाया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम सुबह करीब 10:00 बजे आयोजित किया गया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाएंगे और निर्माण श्रमिकों से भी बातचीत करेंगे। वह वहां उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इस परिसर को निवास के रहन-सहन की दृष्टि से आत्मनिर्भर परिसर के रूप में डिज़ाइन किया गया है और यह संसद सदस्यों की कार्यात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाओं की पूरी श्रृंखला से सुसज्जित है।

हरित प्रौद्योगिकी को शामिल करते हुए, इस परिसर को गृह 3-स्टार रेटिंग के मानकों और राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) 2016 के अनुरूप विकसित किया गया है। परिसर की पर्यावरणीय रूप से स्वस्थ विशेषताओं से ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन में योगदान मिलने की उम्मीद है। उन्नत निर्माण तकनीक विशेष रूप से, एल्युमीनियम शटरिंग के साथ मोनोलिथिक कंक्रीट के उपयोग ने संरचनात्मक स्थायित्व सुनिश्चित करते हुए परियोजना को समय पर पूरा किया गया है। यह परिसर दिव्यांगजनों के अनुकूल भी है, जो समावेशी डिज़ाइन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें : ‘2027 में पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी’ अमित शाह बोले- भाजपा ही खत्म करेगी नशे की समस्या

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें