Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajinikanth की वापसी! ‘कूली’ को देखने के ये 5 कारण बना देंगे आपको दीवाना

August 11, 2025

Rajinikanth की वापसी! ‘कूली’ को देखने के ये 5 कारण बना देंगे आपको दीवाना

एंटरटेनमेंट डेस्क: सुपरस्टार रजनीकांत अपने करियर की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म कूली के साथ पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। हिटमेकर लोकेश कनगराज के साथ उनका यह पहला सहयोग है। यह फिल्म सिर्फ एक और रिलीज़ नहीं, बल्कि सिनेमा की शानदार प्रस्तुति का भव्य उत्सव है। दिग्गजों की वापसी, तकनीकी चमत्कार और ऐतिहासिक डेब्यू के साथ इसमें ऐसे कई ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहलू शामिल हैं, जो इसे बड़े पर्दे पर एक अविस्मरणीय अनुभव बनाते हैं। फिलहाल आइए जानते हैं वे 5 मज़बूत कारण हैं, जो ‘कूली’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक पल बनाते हैं।

1) 38 साल बाद रजनीकांत और सत्यराज की वापसी

‘कूली’ की सबसे बड़ी खासियत है रजनीकांत और सत्यराज का 38 साल बाद एक साथ आना। इससे पहले ये जोड़ी पिछली बार 1986 में ‘मिस्टर भारत’ में साथ नज़र आई थी। लगभग चार दशक बाद तमिल सिनेमा के ये दो दिग्गज फिर आमने-सामने हैं, जो दर्शकों को पुरानी यादें और दमदार टकराव का अनुभव देंगे। हालांकि विंटेज तमिल सिनेमा के प्रशंसकों के लिए यह जीवन में एक बार मिलने वाला मौका है।

2) IMAX में शूट – विजुअल पावरहाउस

मासी फिल्म ‘कूली’ सिर्फ एक मास एंटरटेनर नहीं, बल्कि एक भव्य विजुअल अनुभव है क्योंकि इसके कुछ हिस्से IMAX तकनीक में शूट किए गए हैं, जो दर्शकों के लिए इमर्सिव और ग्रैंड विजुअल ट्रीट साबित होगी। इसके अलावा हाई-ऑक्टेन एक्शन हो, विशाल फ्रेम्स हों या दंग कर देने वाले सेट पीस हों, यह फिल्म हर मायने में बड़े पर्दे के लिए बनी है।

3) आमिर खान का तमिल डेब्यू

फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षक बनाने वाला एक और कारण है आमिर खान का तमिल सिनेमा में डेब्यू। स्क्रिप्ट को लेकर अपनी पसंद और ट्रांसफॉर्मेटिव एक्टिंग के लिए मशहूर आमिर, फिल्म ‘कूली’ के साथ लोकेश के सिनेमैटिक यूनिवर्स में रजनीकांत के साथ कदम रख रहे हैं। हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी दर्शकों को आमिर से अप्रत्याशित और असरदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

4) रजनीकांत के 50 सुनहरे सालों का जश्न

14 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही फिल्म ‘कूली’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रजनीकांत के भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे होने का उत्सव भी है, और इसके लिए भी यह फिल्म बेहद ख़ास है। बस कंडक्टर से लेकर थलाइवा बनने तक का उनका सफर वाकई प्रेरणादायक है। उनके इस सुनहरे सफर का जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। साथ ही निर्देशक लोकेश कनगराज जैसी रोमांचक दृष्टि वाले निर्देशक के साथ एक धमाकेदार फिल्म बनाना इसे और ख़ास बनाता है।

5) रजनीकांत और लोकेश कनगराज की पहली साझेदारी

फिल्म ‘कूली’ सुपरस्टार रजनीकांत और मास्टर स्टोरीटेलर लोकेश कनगराज की पहली फिल्म है। लोकेश की स्टाइलिश वर्ल्ड-बिल्डिंग और रजनीकांत का बेमिसाल स्क्रीन प्रेज़ेंस मिलकर एक ऐसी कहानी पेश कर रहे हैं, जिसमें मास अपील और मॉडर्न अंदाज़ का जबरदस्त संगम है। इस जोड़ी के ज़रिए पर्दे पर ऐसा धमाका होगा, जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- ईरान में अभी भी फंसे हैं 1000 भारतीय, शशि थरूर बोले- सरकार नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें