Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिजिटल ग्रामीण निर्माण से कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण के विकास को मिलता है बढ़ावा 

August 11, 2025

डिजिटल ग्रामीण निर्माण से कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण के विकास को मिलता है बढ़ावा 

डिजिटल गांव ग्रामीण पुनरुत्थान की एक रणनीतिक दिशा है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विनिर्माण, सेवा, कृषि और अन्य उद्योगों के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए डिजिटलीकरण, नेटवर्किंग और बुद्धिमान विकास के महत्व पर ज़ोर दिया। इस वर्ष की शुरुआत से, विभिन्न क्षेत्रों ने कृषि दक्षता बढ़ाने, ग्रामीण जीवन शक्ति को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए डिजिटल ग्रामीण निर्माण को गति दी है।

एक मोबाइल फ़ोन सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि का प्रबंधन कर सकता है, किसान के घर से सीधा प्रसारण कृषि उत्पादों को दूर-दूर तक बेच सकता है। जबकि इंटरनेट डेटा गांव में प्रवाहित होता है, जिससे कई कार्य बिना बाहर जाए निपटाए जा सकते हैं। डिजिटल उद्योग, डिजिटल शासन और लोगों के लिए डिजिटल लाभ लाते हैं। डिजिटल प्रौद्योगिकी ग्रामीण चीन के उत्पादन और जीवनशैली को प्रभावित और रूपांतरित कर रही है।

चीनी राष्ट्रपति शी के निर्देशों के अनुसार, “डिजिटल ग्रामीण निर्माण” को 2018 से लगातार केंद्र सरकार के नंबर 1 दस्तावेज़ में शामिल किया गया है, और डिजिटल ग्रामीण निर्माण दिशानिर्देश 1.0 और 2.0 जारी किए गए हैं, जो चीन के डिजिटल ग्रामीण निर्माण की नींव रखते हैं। वर्तमान में, चीन ने प्रशासनिक गाँवों में सौ फीसदी ब्रॉडबैंड पहुंच और 90 फीसदी से अधिक 5G पहुँच प्राप्त कर ली है, और ग्रामीण इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 32.2 करोड़ तक पहुँच गई है। इसके अलावा, पेइतो उपग्रह नेविगेशन प्रणाली और उच्च-रिज़ॉल्यूशन पृथ्वी अवलोकन प्रणाली जैसी कई डेटा “धमनियों” का निर्माण डिजिटल ग्रामीण निर्माण के लिए ठोस तकनीकी सहायता प्रदान करता है।

इस वर्ष, डिजिटल ग्रामीण निर्माण में और तेज़ी आई है। मार्च में, चच्यांग, आन्ह्वेई, फ़ुच्येन, हनान, छोंगछिंग और स्छ्वान सहित आठ प्रमुख प्रांतों और शहरों ने डिजिटल ग्रामीण निर्माण विशेष अभियान शुरू किया। मई में, “2025 में डिजिटल ग्राम विकास के मुख्य कार्य” जारी किए गए।

योजना के अनुसार, 2035 तक, डिजिटल ग्रामीण निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति होगी, शहरी-ग्रामीण डिजिटल खाई काफ़ी कम होगी, और किसानों की डिजिटल साक्षरता में उल्लेखनीय सुधार होगाजिससे ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक पुनरुत्थान में योगदान मिलेगा और मज़बूत कृषि, सुंदर ग्रामीण क्षेत्र और समृद्ध किसान बनेंगे ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें