Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रतिनिधि ने गाजा पर कब्जे के इजरायल के प्रयास का कड़ा विरोध करने पर बल दिया

August 11, 2025

चीनी प्रतिनिधि ने गाजा पर कब्जे के इजरायल के प्रयास का कड़ा विरोध करने पर बल दिया

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू थ्सोंग ने 10 अगस्त को फिलिस्तीन-इजराइल मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की आपात खुली बैठक में बोलते हुए गाजा पर कब्जे के इजरायल के प्रयास का कड़ा विरोध करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि गाजा संघर्ष 22 महीनों से चल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 61,000 से ज़्यादा गाजा वासी मारे गए हैं और एक अभूतपूर्व मानवीय आपदा आई है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा गाजा में युद्धविराम के लिए बार-बार किए गए आह्वान के बावजूद, स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। वर्तमान आपात स्थिति को देखते हुए, सुरक्षा परिषद सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को किसी भी बड़ी आपदा के घटित होने से पहले सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

फू थ्सोंग के अनुसार, पहले, हमें गाजा पर कब्जे के प्रयास का दृढ़ता से विरोध करना चाहिए। गाजा फिलिस्तीनी नागरिकों का है और फिलिस्तीनी भूमि का एक अभिन्न अंग है। गाजा की जनसांख्यिकीय और प्रादेशिक संरचना को बदलने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाना चाहिए। 

दूसरा, हमें बल की सर्वोच्चता के मिथक को त्यागना होगा। सैन्य उपाय समाधान नहीं हैं, जीवन बचाने और बंदियों को रिहा करने का सही तरीका तत्काल युद्धविराम है। 

तीसरा, गाजा में मानवीय आपदा को कम किया जाना चाहिए। इजरायल को अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत एक कब्ज़े वाली शक्ति के रूप में अपने दायित्वों को पूरा करना, सभी सीमा चौकियों को खोलना चाहिए, आपूर्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध हटाना, गाजा में मानवीय आपूर्ति का बड़े पैमाने पर तीव्र और सुरक्षित प्रवेश सुनिश्चित करना और मानवीय सिद्धांतों के अनुरूप तरीके से सहायता प्रदान करने में संयुक्त राष्ट्र का समर्थन करना चाहिए।

चौथा, “दो-देश समाधान” की संभावना को पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। “दो-देश समाधान” को लागू करना ही फ़िलिस्तीन मुद्दे को सुलझाने, फ़िलिस्तीन और इज़राइल के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व स्थापित करने का एकमात्र व्यावहारिक तरीका है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को “दो-देश समाधान” की राजनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए, “दो-देश समाधान” की नींव को नष्ट करने वाली किसी भी एकतरफ़ा कार्रवाई का संयुक्त रूप से विरोध करना चाहिए।

चीनी प्रतिनिधि फ़ू थ्सोंग ने यह भी कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर गाजा संघर्ष की समाप्ति को बढ़ावा देने, मानवीय आपदा को कम करने, “दो-देश समाधान” को लागू करने के लिए लगातार समान प्रयास करना चाहता है, ताकि अंततः फिलिस्तीन मुद्दे का व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी समाधान साकार हो सके।

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

ये भी पढ़े- Weather Today: दिल्ली सहित उत्तर भारत में बदला मौसम; तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें