Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति से फ़ोन पर बात की

August 12, 2025

शी चिनफिंग ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति से फ़ोन पर बात की

12 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा के साथ फोन पर बात की।

 शी चिनफिंग ने कहा कि चीन-ब्राज़ील सम्बंध इतिहास में अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं। चीन- ब्राज़ील साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण और दोनों देशों की विकास रणनीतियों के समन्वय ने एक अच्छी शुरुआत की है और सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। चीन ब्राज़ील के साथ मिलकर अधिक आपसी लाभ वाले सहयोग परिणाम प्राप्त करने, वैश्विक दक्षिण के प्रमुख देशों के बीच एकता और आत्मनिर्भरता का उदाहरण स्थापित करने, तथा अधिक न्यायपूर्ण विश्व और अधिक टिकाऊ ग्रह के निर्माण करने को तैयार है। 

लूला ने कहा कि ब्राजील चीन के साथ सम्बंधों को बड़ा महत्व देता है और चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने, रणनीतिक डॉकिंग को गहरा करने और द्विपक्षीय सम्बंधों के अधिक विकास को बढ़ावा देने की आशा करता है। लूला ने ब्राज़ील को अमेरिका के साथ सम्बंधों में हालिया स्थिति और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए ब्राज़ील के सैद्धांतिक रुख से अवगत कराया। उन्होंने बहुपक्षवाद के प्रति चीन के दृढ़ संकल्प, मुक्त व्यापार नियमों की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में ज़िम्मेदार भूमिका निभाने की सराहना की। ब्राजील ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय तंत्रों में चीन के साथ संचार और समन्वय को मजबूत करने, एकतरफा धौंस जमाने का विरोध करने और विभिन्न देशों के समान हितों की रक्षा करने को तैयार है।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन ब्राजील के लोगों को उनकी राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने में समर्थन देता है और ब्राजील के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने में समर्थन देता है। विभिन्न देशों को एकजुट होकर एकतरफावाद और संरक्षणवाद का दृढ़ता से विरोध करना चाहिए। ब्रिक्स तंत्र वैश्विक दक्षिण में आम सहमति बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। हम ब्रिक्स नेताओं की बैठक की सफल मेजबानी के लिए ब्राज़ील को बधाई देते हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रनों से दी थी मात 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें