Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में स्मार्ट कोयला खनन क्षमता का अनुपात पहली बार 50 फीसदी से अधिक पहुंचा

August 13, 2025

चीन में स्मार्ट कोयला खनन क्षमता का अनुपात पहली बार 50 फीसदी से अधिक पहुंचा

चीनी कोयला उद्योग संघ ने हाल ही में इस वर्ष की पहली छमाही में कोयला उत्पादन की स्थिति सार्वजनिक की। आंकड़ों के मुताबिक, देश में बिजली और कोयले की आपूर्ति स्थिर और व्यवस्थित रही।

इस संघ द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से जून तक, देश में निर्दिष्ट आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के कच्चे कोयले का उत्पादन 2.4 अरब टन था, जो पिछले वर्ष की पहली छमाही की तुलना में 5.4 प्रतिशत अधिक रहा। जून में, निर्दिष्ट आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के कच्चे कोयले का उत्पादन 42 करोड़ टन तक पहुंच गया, जिसमें साल 2024 के जून की तुलना में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, और औसत दैनिक उत्पादन 140.4 लाख टन रहा। देश में कच्चे कोयले का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। आयातित कोयले के क्षेत्र में, चीन ने इस वर्ष की पहली छमाही में कुल 22.2 करोड़ टन कोयले का आयात किया, जो पिछले वर्ष की जनवरी से जून तक की तुलना में 11.1 प्रतिशत कम रहा।

चीनी कोयला उद्योग संघ के आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे चीन में 907 स्मार्ट कोयला खदानें और 1,806 स्मार्ट वर्किंग फेस बनाए गए हैं। पहली बार, स्मार्ट माइनिंग उत्पादन क्षमता 50 फीसदी से ज़्यादा हिस्से पर मौजूद है, जिससे 16,000 से ज़्यादा उच्च-जोखिम वाली नौकरियां खत्म हो रही हैं। यह कोयला खदानों के सुरक्षित और कुशल विकास में एक नए चरण का प्रतीक है।

इसके साथ ही, देश में अब तक 12 कोयला रेलवे परिवहन ट्रंक लाइनें और मुख्य रूप से कोयला आधारित बिजली एवं नवीन ऊर्जा उत्पादित बिजली के परिवहन वाली 33 अल्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनें बनाई गई हैं। पूरे देश में त्रि-आयामी कोयला परिवहन पैटर्न मूलतः तैयार हो चुका है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें