Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में जंगली एशियाई हाथियों की संख्या में हो रहा है इजाफा

August 13, 2025

चीन में जंगली एशियाई हाथियों की संख्या में हो रहा है इजाफा

12 अगस्त विश्व हाथी दिवस है। चीनी राष्ट्रीय वानिकी एवं चरागाह प्रशासन के एशियाई हाथी अनुसंधान केंद्र से पत्रकारों को पता चला है कि ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक चीन में जंगली एशियाई हाथियों के बीच आदान-प्रदान घनिष्ठ है, हाथियों की आबादी की संरचना स्थिर है, प्रजनन दर में लगातार वृद्धि हुई है, और शिशु हाथियों की जीवित रहने की दर उच्च बनी हुई है, जो दर्शाता है कि चीन में जंगली एशियाई हाथी स्वस्थ हैं और उनकी संख्या बढ़ रही है।

एशियाई हाथी एशिया का सबसे बड़ा जीवित स्थलीय जानवर, उष्णकटिबंधीय वनों की एक प्रमुख प्रजाति और चीन में प्रथम श्रेणी का संरक्षित जानवर है। और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) द्वारा इसे लुप्तप्राय माना गया है। चीन के जंगली हाथी मुख्य रूप से युन्नान प्रांत के शीशुआंगपान्ना, पु‘एर और लिनत्सांग में पाए जाते हैं। हाल के वर्षों में, युन्नान में जंगली हाथियों की संख्या लगातार बढ़ी है, जो 1976 में 140 से बढ़कर आज 300 से अधिक हो गई है और महत्वपूर्ण संरक्षण और प्रबंधन परिणामों को दर्शाती है।

चीनी राष्ट्रीय वानिकी एवं चरागाह प्रशासन के एशियाई हाथी अनुसंधान केंद्र के निदेशक छन फेई ने कहा, “निगरानी के आंकड़े दर्शाते हैं कि जंगली हाथियों की आबादी संरचना स्वास्थ्य और स्थिरता की ओर बढ़ रही है।” एशियाई हाथी विशिष्ट सामाजिक प्राणी हैं, जिनकी सामाजिक संरचना अपेक्षाकृत जटिल होती है। हाथियों के बीच घनिष्ठ आदान-प्रदान पूरी तरह से दर्शाता है कि उनके आवास का प्राकृतिक वातावरण, जिसमें भोजन और पानी के स्रोत शामिल हैं, उन्हें जीवित रहने की पर्याप्त गारंटी प्रदान करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : नया म्यूजिक धमाका: ‘नागबंधम’ का “नमो रे” गाने का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया, इस दिन आएगा पूरा गाना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें