Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग (तिब्बत) में वार्षिक जौ प्रसंस्करण उत्पादन मूल्य 1 अरब 20 करोड़ युआन से अधिक

August 13, 2025

शीत्सांग (तिब्बत) में वार्षिक जौ प्रसंस्करण उत्पादन मूल्य 1 अरब 20 करोड़ युआन से अधिक

शीत्सांग (तिब्बत) के पहले हाइलैंड जौ उद्योग विकास सम्मेलन से मिली ख़बर के अनुसार 2024 तक, शीत्सांग का उच्चभूमि जौ रोपण क्षेत्र लगभग 1 लाख 53 हजार हेक्टेयर तक पहुँच गया और इसका उत्पादन 8 लाख 88 हजार टन तक पहुँच गया, जो राष्ट्रीय कुल उत्पादन का क्रमशः 47% और 64% था। 38 बड़े प्रसंस्करण उद्यमों पर भरोसा करते हुए, शीत्सांग में जौ का वार्षिक प्रसंस्करण उत्पादन मूल्य 1 अरब 20 करोड़ युआन से अधिक हो गया है।

बताया गया है कि शीत्सांग में जौ बड़े पैमाने पर विविधता उन्नयन की चौथी पीढ़ी की शुरूआत करेगा। शीत्सांग ने कुल 78 नई किस्में विकसित की हैं। यह औद्योगिक श्रृंखला के विस्तार के लिए “चिप-स्तर” समर्थन प्रदान करता है।

शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के कृषि और ग्रामीण विभाग के उप निदेशक लिन म्यू ने कहा कि शीत्सांग तिब्बती जौको पठार का स्वर्णिम व्यापार कार्डबनाने के लिए पांच प्रमुख परियोजनाओं को लागू करेगा, जो पूरे देश में फैलेगा और दुनिया तक पहुंचेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : नया म्यूजिक धमाका: ‘नागबंधम’ का “नमो रे” गाने का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया, इस दिन आएगा पूरा गाना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें