
लुधियाना Budha Dariya: बुड्ढा दरिया में गोबर फैंके जाने के मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर उन पर पर्यावरण मुआवजा (ईसी) लगाया जाए, ताकि गोबर फैंकने की इस समस्या पर रोक लग सके। सांसद सीचेवाल ने बुधवार को हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लैक्स, डेयरी वेस्ट के उपचार के लिए बनाए गए एफ्लुएंट ट्रीटमैंट प्लांट (ईटीपी) और बल्लोके सीवर ट्रीटमैंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर-कम-जोनल कमिश्नर अभिषेक शर्मा, कार्यकारी इंजीनियर एकजोत सिंह, हैल्थ अफसर डॉ. विपल मल्होत्र, सीवरेज बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियर बलराज सिंह, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी), पेडा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद सीचेवाल ने कहा कि गोबर का निस्तारण न केवल बुड्ढा दरिया को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि यह ईटीपी और एसटीपी की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि डेयरी मालिकों के खिलाफ समय-समय पर चालान काटे जाते हैं। इस पर सांसद सीचेवाल ने पीपीसीबी अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर दोषियों पर पर्यावरण मुआवजा लगाने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात सांसद सीचेवाल ने 225 एमएलडी क्षमता वाले जमालपुर एसटीपी में अधिकारियों के साथ बैठक की और बुढ्डा दरिया में गोबर और अनट्रीट औद्योगिक कचरे का प्रवाह रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पीपीसीबी अधिकारियों को उन ड्राईंग इकाइयों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए, जो अनट्रीटेड गंदा पानी नगर निगम की सीवर लाइनों या सीधे बुड्ढा दरिया में छोड़ रही हैं। सांसद सीचेवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार रंगला पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार और प्रशासन का साथ दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बचाने के प्रयास सफल हो सकें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...