जालंधर: नागरा के नंनदपुर में चल रहे एक धाíमक स्थल पर प्रोगाम के दौरान हवाई फायरिंग से मना करने पर बदमाशों ने गोपी नामक युवक के सिर पर दातर मारकर हत्या कर दी। बदमाश इस कदर बेखौफ थे कि हमले के दौरान हवा में फायरिंग करते रहे, वहीं र्छे मरने वाले गोपी और मेले में मौजूद रेखा, मन्नू तथा वंदना के जा लगे, देर रात इलाज के दौरान गोपी की मौत हो गई। वहीं थाना एक की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जगीरी लाल निवासी नागरा के तौर पर हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंदरजीत सिंह निहंग पुत्र निवासी जिंदा फाटक, इंदरजीत काका पुत्र कुलवंत सिंह निवासी महाराजा गार्डन, सैमसन उर्फ बॉबी, मक्को उर्फ सौरभ दोनों निवासी विवेकानंद पार्क के तौर पर हुई है।
आरोपियों को रिमांड पर लेकर फरार आरोपी योद्धा सहित अन्यों की तलाश में छापामारी की जा रही है। एडीसीपी सिटी-वन आकर्षि जैन ने बताया कि मृतक गोपी के पिता जगीरी लाल ने बयान दर्ज करवाया गया कि मंगलवार रात नागरा के नंनदनपुर में दरगाह में धार्मिक प्रोगाम चल रहा था। इसी दौरान नागरा फाटक के पास स्थित गुरु नानक नगर मोहल्ले में एक दरगाह पर चल रहे सालाना मेले में योद्धा अपने साथियों के साथ आया और आते ही तेजधार हथियार लहराने लगा। ऐसे में जब उसे मना किया तो उसके साथियों इंदरजीत सिंह निहंग तथा इंदरजीत काका, सैमसन उर्फ बॉबी, मक्को उर्फ सौरभ ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने गोपी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
इसी दौरान एक युवक ने गोपी के सिर पर दातर से जोरदार प्रहार कर दिया, जिसके बाद वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। वहीं बदमाश लगातार हवा में फायरिंग करते रहे, जिससे गोली के र्छे गोपी के साथ-साथ मेले में मौजूद रेखा, वंदना मन्नू को जा लगे। गोलियां चलने के बाद दहशत फैल गई तो वह बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए फरार हो गए।
वहीं एडीसीपी आकर्षि जैन बताया कि घटना में गोपी नामक युवक की दातर लगने से मौत हुई है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक खोल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ये घटना धार्मिक स्थल को लेकर नहीं हुई, बल्किये पुरानी रंजिश का मामला है।
आकर्षि जैन ने कहा कि थाना-1 में इस घटना को लेकर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहीं छर्रे लगने से 3 अन्य लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात धार्मिक प्रोग्राम के दौरान करीब 12 अज्ञात व्यक्ति आए और आते ही हथियार लहराने शुरू कर दिए। जिसके बाद पीड़ित जगीरी के बेटे गोपी ने उन्हें हथियार लहराने से मना किया। पीड़ित के अनुसार मेले में हथियार लहराने को बेटे ने उन्हें रोका था। जिसके बाद उक्त व्यक्तियों ने बेटे के साथ गाली-गालौच करना शुरू कर दिया। इस दौरान धार्मिक स्थल से एक व्यक्ति ने उन्हें चांटा मार दिया। जिसके बाद मामला शांत करवाकर उन्हें वहां से भेज दिया गया।
पीड़ित ने कहा कि कुछ समय के बाद दोबारा उक्त व्यक्ति आए और उन्होंने दातर से बेटे और साथी पर हमला कर दिया। इस घटना में गुरप्रीत उर्फ गोपी की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के दौरान बेटे ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि उक्त हमलावार 2 गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। वहीं पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, जिससे फरार आरोपियों को काबू किया जा सके।