Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस और AGTF को मिली बड़ी कामयाबी, दो मोस्ट वांटेड शूटर गिरफ्तार

August 14, 2025

पंजाब पुलिस और AGTF को मिली बड़ी कामयाबी, दो मोस्ट वांटेड शूटर गिरफ्तार

Punjab AGTF : पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि टीम ने शंभू गांव के पास पटियाला-अंबाला हाईवे से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गों को दबोच लिया।

नेपाल से लौटकर करने वाले थे बड़ी वारदात

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक हत्या के बाद नेपाल भाग गए थे। विदेशी आकाओं के निर्देश पर वे पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने के लिए वापस लौटे थे।

15 से अधिक जघन्य अपराधों में नाम

बता दें कि दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है। पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में उनके खिलाफ 15 से ज्यादा गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। हाल ही में फाजिल्का में हुई भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या में भी ये वांछित थे।

एक ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने उनके कब्जे से एक ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थाना राज्य अपराध, एसएएस नगर में इनके खिलाफ नया मामला दर्ज कर लिया गया है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह राज्य में संगठित अपराध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें