प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह इन लोगों की रक्षा के लिए दीवार की तरह खड़े हैं। यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) में वाशिंगटन कृषि और डेयरी क्षेत्रों में भारत से शुल्क रियायत की मांग कर रहा है। दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने भारत पर भारी शुल्क भी लगाया है।
प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, मोदी भारत के किसानों, मछुआरों और पशुपालकों से जुड़ी किसी भी हानिकारक नीति के खिलाफ दीवार की तरह खड़ा है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के संबंध में किसी भी प्रतिकूल समझौते को कभी स्वीकार नहीं करेगा। प्रस्तावित बीटीए में अमेरिका मक्का, सोयाबीन, सेब, बादाम और एथनॉल जैसे उत्पादों पर शुल्क कम करने के साथ ही अमेरिकी डेयरी उत्पादों की पहुंच बढ़ाने की मांग कर रहा है। हालांकि, नयी दिल्ली ने इन मांगों का कड़ा विरोध किया है, क्योंकि इनका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत के किसान, मछुआरे और पशुपालकों से जुड़ी किसी भी अहितकारी नीति के आगे मोदी दीवार बनके खड़ा है। भारत अपने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के संबंध में कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगा…” pic.twitter.com/zyDXfXwyG7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सुरक्षा का महत्व बहुत बड़ा है। मैं आज लाल किले की प्राचीर से कह रहा हूं कि आने वाले 10 साल में 2035 तक राष्ट्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों जिनमें सामरिक के साथ-साथ सिविलियन क्षेत्र भी शामिल है- जैसे अस्पताल, रेलवे, आस्था के केंद्र सभी को… pic.twitter.com/ehIdHin2zS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “षड्यंत्र के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। यह घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं, घुसपैठिए देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं, यह बर्दाश्त नहीं होगा। यह घुसपैठिए आदिवासियों को… pic.twitter.com/STrEEqzjxS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “गरीबी हटाओ के नारे देश ने बहुत सुने हैं, लाल किले से भी सुने हैं। देश सुन-सुन कर थक गया था। देश ने मान लिया था कि गरीबी हट नहीं सकती है। लेकिन जब हम योजनाओं को गरीब के घर तक लेकर जाते हैं तब मेरे देश के 25 करोड़ गरीब गरीबी को परास्त कर गरीबी से बाहर निकल कर नया इतिहास बनाते हैं।”
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “गरीबी हटाओ के नारे देश ने बहुत सुने हैं, लाल किले से भी सुने हैं। देश सुन-सुन कर थक गया था। देश ने मान लिया था कि गरीबी हट नहीं सकती है। लेकिन जब हम योजनाओं को गरीब के घर तक लेकर जाते हैं तब मेरे देश के 25 करोड़ गरीब गरीबी को परास्त कर… pic.twitter.com/1D5tAXMWxR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज, मैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि 100 वर्ष पूर्व, एक संगठन का जन्म हुआ – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)। राष्ट्र सेवा के 100 वर्ष एक गौरवपूर्ण, स्वर्णिम अध्याय हैं। ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के संकल्प के साथ, मां भारती के… pic.twitter.com/hrFLYclIAf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज से यानी 15 अगस्त से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है, जिसकी कुल लागत 1 लाख करोड़ रुपए होगी। इस योजना का उद्देश्य निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाना और युवाओं को आर्थकि प्रोत्साहन देना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘देश के नौजवानों के लिए बड़ी खबर है। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत, निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे-बेटियों को सरकार की तरफ से 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।‘ उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत, जिन कंपनियों द्वारा अधिक रोजगार सृजन किया जाएगा, उन्हें भी सरकार प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि इस योजना से करीब 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज 15 अगस्त के दिन मेरे देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की योजना हम शुरु कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है…इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले नौजवानों को सरकार की ओर… pic.twitter.com/NQSFeW4Kr0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं बड़े अनुभव के साथ कहता हूं कि किसी दूसरे की लकीर छोटी करने के लिए, अपनी ऊर्जा हमें नहीं खपानी है। हमें पूरी ऊर्जा के साथ हमारी लकीर को लंबा करना है। अगर हम ऐसा करेंगे तो दुनिया हमारा लोहा मानेगी। आज जब वैश्विक परिस्थितियों में… pic.twitter.com/lGNCS0LxS1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस साल दिवाली पर देशवासियों को नयी पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का तोहफा मिलने वाला है। मोदी ने यहाँ लाल किले के प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किये आठ साल हो चुके हैं। इसके फायदे दिख रहे हैं। अब इस साल दिवाली पर एक विशेष तोहफा मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी के जीएसटी सुधार किये जा रहे हैं। इसके लिए समीक्षा का काम पूरा कर लिया गया है। राज्यों से भी सलाह-मशविरा हो चुका है। प्रधानमंत्री ने बताया कि नयी पीढ़ी के सुधारों के तहत जीएसटी में कर की दरें कम की जायेंगी। इसका लाभ देश के आम लोगों को मिलेगा। चीजें सस्ती हो जायेंगी। इसका लाभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि देश में जीएसटी की व्यवस्था 01 जुलाई 2017 से लागू की गयी थी।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस दिवाली मैं आपके लिए डबल दिवाली का काम करने वाला हूं… पिछले 8 वर्षों में हमने GST में बड़ा सुधार किया है…हम नेक्स्ट जनरेशन GST सुधार लेकर आ रहे हैं। सामान्य मानवी की जरूरतों के टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जाएंगे…”… pic.twitter.com/oD12FXILQP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम स्वदेशी मजबूरी में नहीं, मजबूती के साथ उपयोग करेंगे, मजबूती के लिए उपयोग करेंगे और जरूरत पड़ी तो औरों को मजबूर करने के लिए उपयोग करेंगे। यह हमारी ताकत होनी चाहिए, हमारा मंत्र होना चाहिए…”
(वीडियो सोर्स: DD) pic.twitter.com/bBWyXIW50n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मैं युवा वैज्ञानिकों, प्रतिभाशाली युवाओं, इंजीनियरों, पेशेवरों और सरकार के सभी विभागों से आग्रह करता हूं कि हमारे पास अपने स्वयं के मेड इन इंडिया लड़ाकू विमानों के लिए जेट इंजन होने चाहिए।”
वीडियो: DD pic.twitter.com/71IOrhubo6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश को विकसित बनाने के लिए हम अब समुद्र मंथन की ओर भी जा रहे हैं। हम हमारे समुद्र के भीतर के तेल और गैस के भंडार को खोजने की दिशा में मिशन मोड में काम करना चाहते हैं। ” pic.twitter.com/6xJnjR3wl5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे देश में 50-60 साल पहले सेमीकंडक्टर की फैक्ट्री का विचार चालू हुआ, आज जो सेमीकडक्टर पूरी दुनिया की ताकत बन गया है। 50-60 साल वे फाइल लटक गई, अटक गई, भटक गई। सेमीकंडक्टर के विचार की भ्रूण हत्या हो गई …हम सेमीकंडक्टर पर मिशन मोड पर… pic.twitter.com/meudHnIj63
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, PM मोदी ने कहा कि सिंधु नदी का पानी हमारे दुश्मन के खेतों की सिंचाई कर रहा है। सिंधु नदी का पानी हमारा है और जो समझौता हुआ वह अन्यायपूर्ण था। उन्होंने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। मेरे देश की धरती प्यासी है। सिंधु नदी के पानी पर भारत का अधिकार है। हिंदुस्तान का उस पानी पर अधिकार है जो उसका अधिकार है। भारत इस समझौते को उसके वर्तमान स्वरूप में स्वीकार नहीं करेगा। हम अपने किसानों और राष्ट्र के हित में सिंधु नदी समझौते को स्वीकार नहीं करते हैं।
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है…अब हमने एक न्यू नॉर्मल प्रस्थापित किया है। आतंक को और आतंकियों को ताकत देने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानेंगे…भारत ने तय कर लिया है कि परमाणु की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं है…”
(वीडियो… pic.twitter.com/pv6ATnPgvb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के वीर जाबांजों को सलामी देने का अवसर मिला है। हमारे जाबांज सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सीमा पार से आए आतंकवादियों ने पहलगाम में जिस तरह से कत्लेआम किया, उससे पूरा हिन्दुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था और पूरा विश्व भी चौंक गया था।
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सलाम करने का अवसर मिला है…हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने आकर जिस प्रकार का कत्लेआम किया, धर्म पूछकर… pic.twitter.com/RxLCuFSDBy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है।’’ प्रधानमंत्री का कहना था कि सेना ने वह कर दिखाया जो कई दशकों तक नहीं हुआ था।उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि उसकी नींद उड़ी हुई है और रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी का पर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व का है, गौरव का पर्व है और हृदय उमंग से भरा हुआ है।
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “प्रकृति हम सबकी परीक्षा ले रही है। पिछले कुछ दिनों से प्राकृतिक आपदाएं, भूस्खलन, बादल फटना और ना जाने कितनी आपदाएं हम झेल रहे हैं। पीड़ितों के साथ हमारी संवेदना है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार मिलकर बचाव के काम में जुटी है…”
(वीडियो सोर्स:… pic.twitter.com/EvX13YMQB6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।#IndependenceDay
(वीडियो सोर्स: DD) pic.twitter.com/mpfsgTkqUK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोदी अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद सीधे राजघाट पहुंचे और ‘बापू’ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक मेहनत करने का आग्रह किया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #IndependenceDay पर दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
(वीडियो: DD) pic.twitter.com/BmUgGJheuQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...