चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 14 अगस्त को चीन-भारत सम्बंधों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि चीन भारत के साथ दोनों देशों के नेताओं के बीच हासिल महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, शांगहाई सहयोग संगठन जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और समन्वय को मज़बूत करने और चीन-भारत सम्बंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देने को तैयार है।
एक पत्रकार ने पूछा : ख़बर के अनुसार चीन और भारत के बीच सीधी उड़ानें अगले महीने की शुरुआत में फिर से शुरू हो जाएँगी, और भारत सरकार ने एयर कंपनियों से निकट भविष्य में चीन के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारी करने को कहा है। क्या चीनी विदेश मंत्रालय इसकी पुष्टि कर सकता है और अधिक टिप्पणियाँ दे सकता है?
लिन च्येन ने कहा कि चीन और भारत की संयुक्त जनसंख्या 2.8 करोड़ से अधिक है, और मुख्यभूमि चीन व भारत के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू होने से दोनों पक्षों के बीच लोगों के आदान-प्रदान और सहयोग में सुविधा होगी। पिछले कुछ समय से, चीन और भारत इस मुद्दे पर घनिष्ठ संवाद बनाए हुए हैं और सीधी उड़ानों को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
एक पत्रकार ने यह भी पूछा: हाल ही में, अमेरिका-भारत सम्बंधों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जबकि चीन-भारत सम्बंधों में सकारात्मक रुझान देखा गया है। चीन, चीन-भारत सम्बंधों के विकास को कैसे देखता है? दोनों देश अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कैसे सहयोग करेंगे?
इस बारे में लिन च्येन ने कहा कि चीन और भारत दोनों ही प्रमुख विकासशील देश और वैश्विक दक्षिण के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। आपसी सफलता के लिए साझेदार बनना और “ड्रैगन और हाथी नृत्य” हासिल करना दोनों पक्षों के लिए सही विकल्प है।
लिन च्येन ने चीन भारत के साथ दोनों देशों के नेताओं द्वारा बनाई गई महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, राजनीतिक आपसी विश्वास को लगातार बढ़ाने, आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करने, समग्र स्थिति के आधार पर मतभेदों को ठीक से संभालने, और शांगहाई सहयोग संगठन जैसे बहुपक्षीय मंचों पर समन्वय और सहयोग को मज़बूत करने को तैयार है, ताकि चीन-भारत सम्बंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा दिया जा सके।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)