Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जुलाई में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था ने स्थिर और प्रगतिशील विकास की प्रवृत्ति बनाए रखी

August 15, 2025

जुलाई में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था ने स्थिर और प्रगतिशील विकास की प्रवृत्ति बनाए रखी

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 15 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जुलाई में, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था ने स्थिर और प्रगतिशील विकास की प्रवृत्ति बनाए रखी, उत्पादन और मांग में वृद्धि जारी रही, रोजगार और कीमतें आम तौर पर स्थिर रहीं, नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों को विकसित और मजबूत किया गया और उच्च गुणवत्ता वाले विकास में नई उपलब्धियां हासिल की गईं।

औद्योगिक उत्पादन में तेज़ी से वृद्धि हुई। जुलाई में बड़े औद्योगिक उद्यमों का अतिरिक्त मूल्य पिछले वर्ष की समान अवधि से 5.7% और महीने-दर-महीने 0.38% बढ़ा। उपकरण निर्माण का अतिरिक्त मूल्य पिछले वर्ष की समान अवधि से 8.4% बढ़ा और उच्च-तकनीकी विनिर्माण का अतिरिक्त मूल्य 9.3% बढ़ा।

सेवा उद्योग में तेज़ी से वृद्धि हुई। जुलाई में, राष्ट्रीय सेवा उद्योग उत्पादन सूचकांक में पिछले वर्ष की समान अवधि से 5.8% की वृद्धि हुई।

बाजार की बिक्री में वृद्धि जारी रही और अचल संपत्ति निवेश का विस्तार जारी रहा। जुलाई में, उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 38 खरब 78 अरब युआन तक पहुँच गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 3.7% की वृद्धि है।

माल आयात और निर्यात में वृद्धि तेज़ हुई। जुलाई में, माल आयात और निर्यात का कुल मूल्य 39 खरब 10 अरब 20 करोड़ युआन तक पहुँच गया, जो 6.7% की वृद्धि है।

इस के साथ रोजगार की स्थिति आम तौर पर स्थिर है और उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति साल-दर-साल स्थिर रही।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : संसद में हंगामे पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता नाराज है, सत्ता में नहीं आ पाएंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें