Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में आज लगेगा लंबा Power Cut, जानिए कहां-कहां बंद रहेगी बिजली

August 17, 2025

जालंधर में आज लगेगा लंबा Power Cut, जानिए कहां-कहां बंद रहेगी बिजली

पंजाब डेस्क: जालंधरवासियों को आज बिजली कटौती की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज शहर के कुछ हिस्सों में फीडर बाइफरकेशन (Feeder Bifurcation) के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक करीब 6 घंटे की यह कटौती तय की गई है, ताकि भविष्य में बेहतर बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान 11 के.वी. गुप्ता, हिलरां, वरियाणा-1, जुनेजा, करतार, दोआबा, कपूरथला रोड और जालंधर कुंज फीडर से जुड़े इलाके पूरी तरह से प्रभावित रहेंगे।

इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर:

कपूरथला रोड

वरियाणा इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स

जालंधर कुंज

दोआबा और आसपास के इलाके

बिजली विभाग के अनुसार, यह कटौती तकनीकी कार्यों के चलते जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा, लेकिन संबंधित इलाकों में निवासियों और उद्योगों को कुछ घंटों तक बिजली न मिलने की स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

जनता से अपील:

बिजली विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जरूरी कामों को सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें और बिना वजह बिजली उपकरणों का उपयोग न करें, ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें