
अंबाला के सड़क हादसे में दो युवक घायल हुए है। जिन्हें हरियाणा रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद आरोपी बस समेत मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।
दोनों युवक सगे भाई है। जोकि उत्तर प्रदेश के बंदायु जिले के कमरपुर चादन गांव के रहने वाले है। हादसे में घायल युवक ने बताया कि वह दोनों काम के सिलसिले में 8 दिन पहले ही अंबाला आए थे। यहां युवकों की मौसी रहती है। जिनके घर दोनों युवक रुके थे।
घायल युवकों की पहचान वर्तमान में अंबाला के हीरा नगर निवासी शेर सिंह और नेम सिंह के रूप में हुई है। जोकि बलदेव नगर में हादसे का शिकार हो गए। घायल शेर सिंह ने बताया कि दोनों युवक डेरा बस्सी से कोई कार्य करने के बाद घर लौट रहे थे। लेकिन बलदेव नगर पहुंच कर रास्ता भटक गए।
जिसके बाद दोनों बाइक के पास सड़क किनारे खड़े थे, और रास्ता पहचानने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच हरियाणा रोडवेज की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया। हादसे में शेर सिंह गंभीर रूप से घायल है। वहीं नेम सिंह को हल्की चोटें आई है।
मामले की जांच कर रहे बलदेव नगर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच की गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई है। हालांकि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।