नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 2 महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। ये दोनों प्रोजेक्ट्स ओडिशा और राजस्थान से जुड़े हुए हैं और इन पर करीब 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
#WATCH | The Cabinet approved the construction of a 6-lane Access-Controlled Capital Region Ring Road (Bhubaneswar Bypass – 110.875 km) in Odisha on Hybrid Annuity Mode (HAM) at a total capital cost of Rs 8,307.74 crores.
Union Minister Ashwini Vaishnaw says, “… The project is… pic.twitter.com/eGnzjIAcan
— ANI (@ANI) August 19, 2025
ओडिशा में एक बड़ा रिंग रोड प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है। यह 6 लेन वाला रिंग रोड 110.875 किलोमीटर लंबा होगा, और इसकी लागत लगभग 8307.74 करोड़ रुपये होगी। यह प्रोजेक्ट राज्य में यात्रा और कारोबार को बेहतर बनाने में मदद करेगा, जिससे ओडिशा की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस प्रोजेक्ट से भुवनेश्वर और कटक के बीच ट्रैफिक की समस्या को हल करने में मदद मिलेगी। इस रोड के निर्माण में करीब 2.5 साल का समय लग सकता है।
#WATCH | Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, “The cabinet has approved the development of Green Field Airport- the Kota-Bundi Airport in Rajasthan at an estimated cost of Rs 1,507 crores… The Terminal building spans an area of 20,000 sqm with a 3200 metre long runway.… pic.twitter.com/yxCI5NFCFt
— ANI (@ANI) August 19, 2025
राजस्थान के कोटा-बूंदी क्षेत्र में एक नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी दी गई है। इस एयरपोर्ट में 3200 मीटर लंबी रनवे बनाई जाएगी और यह 1089 एकड़ में फैला होगा। यहां हर साल करीब 20 लाख यात्री यात्रा करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 1507 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह एयरपोर्ट बनने के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी फायदा होगा। कैबिनेट की इस मंजूरी से दोनों राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और यात्रियों और व्यापारियों के लिए आवागमन में आसानी होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...