बिहार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी को बड़ी सौगात दी। उन्होंने लगभग 13,000 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन योजनाओं में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार जल्द ही “डेमोग्राफी मिशन” शुरू करेगी। उनका कहना था कि घुसपैठियों की वजह से सीमावर्ती इलाकों की जनसंख्या बदल रही है। घुसपैठ देश और बिहार के युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा है। कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां गरीबों का हक छीनकर घुसपैठियों को फायदा देना चाहती हैं।
#WATCH | गयाजी, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “RJD और उसके सहयोगी दल बिहार की जनता को सिर्फ़ अपना वोट बैंक समझते हैं। उन्हें गरीबों के सुख-दुख, मान-सम्मान की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि वे बिहार के लोगों को अपने राज्य में घुसने नहीं… pic.twitter.com/C2ocqjwgcP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
भ्रष्टाचार पर सख्त कानून
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार पर अब तक भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है, जबकि कांग्रेस और राजद के राज में भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने एक नया कानून बनाया है। इस कानून के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री तक इसके दायरे में आएंगे। अगर किसी नेता पर आरोप साबित होता है तो 30 दिन में जमानत लेनी होगी, वरना कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। अब कोई जेल में बैठकर सत्ता का मज़ा नहीं ले पाएगा।
#WATCH | गयाजी, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी। लालटेन राज में ये इलाका लाल आतंक से जकड़ा था। माओवादियों के कारण शाम के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल था। लालटेन राज में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। हजारों गांवों तक बिजली के खंभे नहीं… pic.twitter.com/zc2vxAXeX3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
राजद और कांग्रेस पर तंज
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के समय में प्रोजेक्ट समय पर पूरे नहीं होते थे। उन्होंने उदाहरण दिया कि औंटा-सिमरिया छह लेन पुल का शिलान्यास भी उन्होंने किया और उद्घाटन भी उनके हाथों हुआ। अब एनडीए सरकार समय सीमा के अंदर प्रोजेक्ट पूरे करवाती है। उन्होंने कहा कि यह फर्क “एनडीए राज” और “लालटेन राज” में साफ दिखता है।
लालू राज में अराजकता और अपराध का बोलबाला था
मोदी ने कहा कि लालू राज के समय बिहार में अराजकता और अपराध का बोलबाला था। लोग लाल आतंक के डर में जी रहे थे। गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। निर्दोष लोगों की हत्याएं आम बात थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने बिहार के लोगों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया।
#WATCH | गयाजी, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है, अब भारत में आतंकी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी।”
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/zfCqOjWJ0I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
पाकिस्तान और आतंकवाद पर सख्त संदेश
पीएम मोदी ने कहा बिहार की धरती से उन्होंने आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई थी और वह पूरी हुई। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलें दागीं लेकिन भारत ने उन्हें गिरा दिया।अब आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिपें, भारत की मिसाइल उन्हें ढूंढकर खत्म कर देगी।
गरीबों के लिए पक्के घर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिलेगा, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। पिछले 11 साल में पूरे देश में 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बनाए गए। सिर्फ बिहार में ही 38 लाख से ज्यादा घर बने। गया जिले में 2 लाख से ज्यादा परिवारों को घर मिले। इन घरों के साथ बिजली, पानी, गैस कनेक्शन और शौचालय भी दिए गए। उन्होंने बताया कि इस बार मगध क्षेत्र के 16 हजार परिवारों को घर मिले हैं। इससे उनकी दिवाली और छठ पूजा की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...