Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात की

August 23, 2025

अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात की

नई दिल्ली: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू से मुलाकात की और अंतरिक्ष में अपने अनुभव साझा किए। शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वह अन्य साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम मिशन 4 के तहत 20 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा के बाद पिछले महीने पृथ्वी पर लौटे हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ग्रुप कैप्टन शुक्ला, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर और ग्रुप कैप्टन पुण्योक बिस्वाल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव वी नारायणन और मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने मुमरू से मुलाकात की। उन्होंने अंतरिक्ष में अपने अनुभव राष्ट्रपति के साथ साझा किए।

ये भी पढ़ें : FY26 के लिए ₹2.01 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च को Lok Sabha की मंजूरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें