Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, कई जगह जलभराव से यातायात बाधित

August 23, 2025

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, कई जगह जलभराव से यातायात बाधित

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR क्षेत्र में शनिवार शाम जोरदार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश के कारण लोग ऑफिस से घर लौटते वक्त और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी से भरी सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही थीं और कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित रहा, खासकर गुरुग्राम के नेशनल हाईवे-48 पर।

मौसम विभाग का अनुमान

 मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से थोड़ा कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को भी बादल छाए रहने और कई जगह मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे दिल्ली की सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 98 था, जो ‘संतोषजनक’ स्तर पर आता है।

 

तमिलनाडु में शुक्रवार से बारिश जारी 

वहीं, तमिलनाडु में भी शुक्रवार रात से भारी बारिश जारी है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवन्नामलाई जैसे इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। चेन्नई में करंट लगने से एक महिला सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। वह कनगी नगर इलाके में गिरे बिजली के तार पर पैर पड़ने से करंट की चपेट में आ गई थीं। तमिलनाडु सरकार ने उनके परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें