चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निर्देश पर, केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने 22 अगस्त को शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के शिगात्से, आली, छांगतु, नाछ्य्वी, निंग्ची और शन्नान का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न जातियों के कार्यकर्ताओं और लोगों से बातचीत की और अभिवादन किया। विभिन्न उप प्रतिनिधिमंडल ने अपने-अपने दौरे के शहर को राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा अंकित एक बधाई पट्टिका भेंट की। इस पट्टिका पर लिखा था, “चीनी राष्ट्र के समुदाय का निर्माण करें और सुंदर शीत्सांग का नया अध्याय लिखें।”
केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष वांग हूनिंग के नेतृत्व में सदस्यों ने तिंगरी काउंटी का निरीक्षण दौरा किया, जहां भूकंप आया था। उन्होंने भूकंप के बाद पुनर्निर्माण और प्रभावित लोगों के पुनर्वास की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद, वे पाईलांग काउंटी के कातोंग कस्बे में स्थित आया गांव आए, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी निर्माण, ग्रामीण पुनरोद्धार, सुंदर ग्रामीण निर्माण, लोगों के उत्पादन व जीवन स्थितियों को जाना। इस दौरान, वांग हूनिंग ने ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक पुनरोद्धार को बढ़ावा देने, लोगों की लाभ, खुशी और सुरक्षा की भावना में निरंतर सुधार करने, और सभी जातीय समूहों के लोगों को अधिक खुशहाल और बेहतर जीवन जीने देने की बात कही।
शिगात्से में च्यांगत्सी-ल्हासा राष्ट्रीय आर्द्रभूमि उद्यान के निरीक्षण दौरे में, वांग हूनिंग ने कहा कि छिंगहाई-तिब्बत पठार के पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना जरूरी है। राष्ट्रीय उद्यानों को मुख्य निकाय के रूप में प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र प्रणाली के निर्माण को बढ़ावा देना चाहिए, क्षेत्रीय पारिस्थितिकी तंत्र कार्यों के निरंतर सुधार को बढ़ावा देना आवश्यक है, ताकि बर्फ से ढके पठार पर आकाश नीला हो, भूमि हरी हो, पानी साफ हो, और पर्यावरण अधिक सुंदर हो।
उधर, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य ली कानच्ये के नेतृत्व में उप प्रतिनिधिमंडल ने आली प्रिफेक्चर की का-अर काउंटी के गांव में सीमा मजबूती और जन-समृद्धि के बारे में जानकारी ली और समुदायों, स्कूलों, औद्योगिक पार्कों और अस्पतालों का दौरा किया, जहां उन्होंने गरीबी उन्मूलन उपलब्धियों का समेकन और विस्तार, जमीनी स्तर पर शासन, शीत्सांग को शिक्षा सहायता, कृषि विकास, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं आदि के बारे में जायजा लिया।
वहीं, उप प्रधानमंत्री चांग क्वोछिंग के नेतृत्व में उप प्रतिनिधिमंडल ने छांगतु प्रिफेक्चर का दौरा किया, जहां उन्होंने उच्च ऊंचाई वाले पवन ऊर्जा उद्योग अड्डे में स्वच्छ ऊर्जा उद्योग के विकास की जांच की, और छ्यांगपालिन मठ में मंदिर प्रबंधन और सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण को समझें।
इसके अलावा, एनपीसी राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष लोसांग च्यांगथ्सुन के नेतृत्व में उप प्रतिनिधिमंडल ने नाछ्य्वी प्रिफेक्चर के हांगच्या नए गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने रहने योग्य गांव और सुन्दर गांव के निर्माण के बारे में जानकारी ली और चरवाहों के घर गए। उस दिन, दोपहर को, प्रतिनिधिमंडल के सदस्य स्वच्छ ऊर्जा औद्योगिक पार्क, अस्पताल, मंदिर, प्राइमरी स्कूल आदि जगह जाकर संबंधित स्थिति का जायजा लिया।
उधर, सीपीपीसीसी राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष हू छुनहुआ के नेतृत्व में उप प्रतिनिधिमंडल निंग्ची शहर का दौरा किया। इस शहर में उन्होंने मीलिन जलाशय बांध स्थल, लीतिंग गांव, सछ्वान-तिब्बत रेलवे के सेचिला पर्वत सुरंग निकास, नगरपालिका सरकारी सेवा केंद्र आदि की जांच की। हू छुनहुआ ने कहा कि निंग्ची के आर्थिक और सामाजिक उपक्रमों ने बड़ी प्रगति की है, और समग्र सामाजिक स्थिति सामंजस्यपूर्ण और स्थिर है। उन्होंने स्थिरता, विकास, पारिस्थितिकी और मजबूत सीमा वाले चार अहम कार्यों को अच्छी तरह करते हुए चीनी शैली के आधुनिकीकरण की निंग्ची प्रथा को बढ़ावा देने का प्रोत्साहन किया।
वहीं, चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य चांग शंगमिन के नेतृत्व में उप प्रतिनिधिमंडल ने शान्नान शहर का निरीक्षण दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय सुन्दर गांव निर्माण, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास की जांच की और प्लांटिंग बेस और प्रौद्योगिकी कंपनी की यात्रा कर विशिष्ट उद्योग विकास और ड्रोन आपातकालीन बचाव के बारे में जायजा लिया। चांग शंगमिन ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विशिष्ट कृषि, पशुपालन और स्वच्छ ऊर्जा उद्योग जैसे पठार-विशिष्ट लाभप्रद उद्योगों का विकास करने, पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण को मजबूत करने, मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व प्राप्त करने पर प्रकाश डाला।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...