तरनतारन: कैबिनेट मंत्नी पंजाब और आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के चेयरमैन लालजीत सिंह भुल्लर ने तरनतारन की अनाज मंडी में आढ़तियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि आढती वर्ग की यह खून पसीने की कमाई दामी जो कि यह आढ़तियों के एक अध्यक्ष द्वारा केंद्र सरकार के साथ तालमेल करके अपकी चेयरमैनी लेने के लिए यह कारनामा किया गया था। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार इस संबंध में केंद्र सरकार के साथ लड़ाई लड़ रही है और जल्द ही आढ़तियों को सरकार की ओर से पूरा ढाई प्रतिशत प्रीमियम दामी उन्हें दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा आगामी धान के सीजन के दौरान आढ़तियों और मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने मजदूर वर्ग की मजदूरी में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे मजदूरों को काफी सुविधा मिलेगी। बैठक को संबोधित करते हुए आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा ने कहा कि इस बार कोई भी आढ़ती अपना माल लोड करवाने के लिए किसी भी तरह का डाला नहीं देगा और न ही अपने वाहनों से सरकारी धान की ढुलाई करेगा। बासमती की खरीद के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस भी खरीददार को 30 अगस्त तक भुगतान नहीं मिलता, उसे पूरे पंजाब में कहीं भी खरीद नहीं करने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आगामी बासमती सीजन के दौरान खरीददार नई खरीद करने से पहले उचित पूछताछ करें ताकि आढ़तियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। मंडी में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्नी लालजीत सिंह भुल्लर, अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा का दाना मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह बाठ और अन्य आढ़तियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जहां उन्हें तरनतारन मंडी के आढ़तियों को आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया। जिसमें दामी को ढाई प्रतिशत करने, ईपीएफ को बंद करने, गोदामों में डाला के रूप में लिए जाने वाले पैसे को बंद करने, नमी मीटर को आढ़तियों व शेलर के बराबर करने, कार्टेज से संबंधित स्लैब को बढ़ाने, मंडी में नए गेट लगाने, मंडियों में सड़कें बनाने, सिनेमा क्षेत्न को पक्का करने, बाईपास गेट से मुरादपुर तक सड़क बनाने व शेड की मरम्मत करने आदि मांगों से अवगत कराया गया।
ये भी पढ़ें : तीसरी तिमाही में Nifty 500 कंपनियों की Profit Growth 16%, 8 तिमाहियों में सबसे तेज