Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 750 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

August 24, 2025

पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 750 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Punjab & Sind Bank Recruitment LBO : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabsindbank.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2025 तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 750 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदन के समय उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री या वैध मार्कशीट उपलब्ध होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1995 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)।

चयन प्रक्रिया

चयन कई चरणों में होगा जिसमें शामिल हैं:
1. लिखित परीक्षा
2. स्क्रीनिंग
3. व्यक्तिगत साक्षात्कार
4. अंतिम योग्यता सूची
5. स्थानीय भाषा में दक्षता

परीक्षा में न्यूनतम अर्हक अंक सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए 40% तथा आरक्षित वर्ग के लिए 35% निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क

SC/ST/दिव्यांग वर्ग: ₹100 + टैक्स + गेटवे शुल्क
सामान्य/OBC/EWS वर्ग: ₹850 + टैक्स + गेटवे शुल्क
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsonline.ibps.in/psbaug25 पर जाएं।
2. होम पेज पर “Click here for New Registration” पर क्लिक करें।
3. मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
4. पंजीकरण के बाद शेष डिटेल्स भरें और हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
5. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
6. आवेदन की प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें